LOADING...
ओरेकल ने की 30,000 लोगों की छंटनी, भारत में 12,000 कर्मचारियों की गई नौकरी
भारत में ओरेकल की बड़ी छंटनी

ओरेकल ने की 30,000 लोगों की छंटनी, भारत में 12,000 कर्मचारियों की गई नौकरी

Apr 01, 2026
08:50 am

क्या है खबर?

टेक कंपनी ओरेकल ने भारत में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले एक महीने में छंटनी का एक और दौर भी हो सकता है। कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है और IT सेक्टर में भी हलचल देखी जा रही है। कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

असर

दुनियाभर में भी हजारों कर्मचारियों पर असर

जानकारी के अनुसार, ओरेकल ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है। भारत में कंपनी के कुल करीब 30,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से बड़ी संख्या इस छंटनी से प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने कामकाज को आसान और लागत कम करने के लिए यह कदम उठा रही है, जिससे कर्मचारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

ऑफर

कर्मचारियों को क्या ऑफर दिया गया?

कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को कुछ वित्तीय राहत देने की बात कही है। जिन लोगों ने एक साल की सेवा पूरी की है, उन्हें 15 दिन की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, नोटिस पीरियड का भुगतान, छुट्टियों का पैसा और पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी भी दी जाएगी। कंपनी ने अतिरिक्त तौर पर दो महीने की सैलरी देने का प्रस्ताव भी रखा है, लेकिन यह सुविधा केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से इस्तीफा देते हैं।

Advertisement

चिंता

कर्मचारियों में नाराजगी और चिंता बढ़ी

छंटनी के बाद कई कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है और भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि यह फैसला अचानक लिया गया, जिससे उन्हें तैयारी का मौका नहीं मिला। एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि पहले भी काम के हालात को लेकर विवाद हुआ था। अब इस बड़े कदम के बाद IT सेक्टर में नौकरी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और आने वाले समय को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement