Loading...
OpenAI जुटाएगी 2,900 अरब रुपये निवेश, 135 लाख करोड़ रुपये हो सकता है मूल्यांकन
OpenAI जुटाएगी 30 अरब डॉलर निवेश

OpenAI जुटाएगी 2,900 अरब रुपये निवेश, 135 लाख करोड़ रुपये हो सकता है मूल्यांकन

Oct 06, 2026
03:21 pm

क्या है खबर?

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI करीब 30 अरब डॉलर (लगभग 2,900 अरब रुपये) की नई फंडिंग जुटाने के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी की MGX समेत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कई निवेश फंड इस राउंड में पैसा लगा सकते हैं। इन फंड्स के मिलकर एक समूह बनाने की बात सामने आई है। UAE के निवेशक कुल मिलाकर करीब 10 अरब डॉलर तक लगाने पर चर्चा कर रहे हैं।

मूल्यांकन

कितना हो सकता है मूल्यांकन?

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकरॉक भी UAE के निवेश फंड्स के साथ मिलकर इस फंडिंग राउंड में हिस्सा लेने पर बातचीत कर रहा है।

हालांकि, फंडिंग प्रक्रिया अभी जारी है और इसकी शर्तों में बदलाव हो सकता है। OpenAI और ब्लैकरॉक ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं, एमजीएक्स की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

यह फंडिंग करीब 1.4 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 135 लाख करोड़ रुपये) के मूल्यांकन पर हो सकती है।

तैयारी

OpenAI की बड़ी पूंजी जुटाने की तैयारी

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, OpenAI कम से कम 30 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी करीब 1.4 लाख करोड़ डॉलर के मूल्यांकन का लक्ष्य रख रही है। इससे पहले मार्च में कंपनी ने करीब 852 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 122 अरब डॉलर का फंडिंग राउंड जुटाया था।

रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने अपनी शुरुआती सार्वजनिक पेशकश की योजना को कम से कम अगले साल तक टाल दिया है।

ADVERTISEMENT

अन्य

कई मौजूदा निवेशकों से भी बातचीत

OpenAI ने मौजूदा निवेशकों से भी नए राउंड में पैसा लगाने को लेकर बातचीत की है।

इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया का एंडोमेंट फंड, थ्राइव कैपिटल और आंद्रेसेन होरोविट्ज शामिल हैं। MGX पहले भी OpenAI और एंथ्रोपिक में निवेश कर चुका है। कंपनी इस समय लीड निवेशक तय किए बिना निवेशकों को करीब 1.4 लाख करोड़ डॉलर का प्री-मनी मूल्यांकन बता रही है।

आमतौर पर फंडिंग राउंड में लीड निवेशक ही शर्तें तय करता है।

ADVERTISEMENT