Page Loader
निसाबा गोदरेज ने 985 अरब रुपये तक पहुंचाया अपनी कंपनी का मार्केट कैप, जानिए उनकी संपत्ति
निसाबा गोदरेज का जन्म मुंबई में हुआ था (तस्वीर: फोर्ब्स)

निसाबा गोदरेज ने 985 अरब रुपये तक पहुंचाया अपनी कंपनी का मार्केट कैप, जानिए उनकी संपत्ति

Apr 21, 2023
06:28 pm

क्या है खबर?

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) की चेयरपर्सन निसाबा गोदरेज भारत की सफल महिला उद्योगपतियों में से एक हैं। उनका जन्म 12 जनवरी, 1978 को मुंबई में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने MBA करने के लिए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया। उन्होंने 2000-2001 के दौरान गोदरेज से जुड़कर अपना करियर शुरू किया। 2008 में उन्हें गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड में नियुक्त किया गया।

संपत्ति

निसाबा गोदरेज की संपत्ति

निसाबा गोदरेज को 2017 में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। फोर्ब्स के अनुसार, कंपनी के राजस्व में 18 अरब रुपये से लगभग 123 अरब रुपये तक की वृद्धि के पीछे निसाबा का दिमाग था। निसाबा के कार्यकाल में कंपनी का मार्केट कैप 57 अरब रुपये से बढ़कर लगभग 985 अरब रुपये हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, निसाबा की कुल संपत्ति लगभग 1,200 करोड़ रुपये है।