Page Loader
नाइकी अपने 2 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इतने लोगों की जाएगी नौकरी 
नाइकी भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करेगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

नाइकी अपने 2 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इतने लोगों की जाएगी नौकरी 

Feb 16, 2024
11:06 am

क्या है खबर?

स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी नाइकी ने वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की योजना बनाई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, नाइकी लागत में कटौती के कदम के तहत अपने कुल कार्यबल से 2 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इस छंटनी से वैश्विक स्तर पर कंपनी के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले 1,600 से भी अधिक कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।

छंटनी

आज से शुरू हो सकती है छंटनी

रिपोर्ट में एक ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा गया है कि कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार (16 फरवरी) से ही शुरू होने की उम्मीद है और दूसरा चरण तिमाही के अंत तक पूरा हो जाएगा। कंपनी के स्टोर और वितरण केंद्रों के कर्मचारियों या इसकी इनोवेशन टीम के कर्मचारियों पर इस छंटनी से कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। इस छंटनी से प्रभावित सभी कर्मचारियों को कंपनी सेवरेंस पैकेज प्रदान करेगी।

छंटनी

इस साल इतने कर्मचारियों की हुई छंटनी

छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 16 फरवरी के बीच दुनियाभर की 154 टेक कंपनियों ने 39,400 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। गूगल अलग-अलग विभागों से 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकल रही। इसके अलावा अपने हेल्थ और गेमिंग डिवीजन से अमेजन भी करीब 1,900 नौकरियों में कटौती कर रही है। पैरामाउंट ग्लोबल ने भी 800 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।