Loading...
नेटफ्लिक्स में 850 नौकरियों पर संकट, अगले सप्ताह हो सकता है छंटनी का ऐलान
नेटफ्लिक्स में 850 नौकरियों पर संकट

नेटफ्लिक्स में 850 नौकरियों पर संकट, अगले सप्ताह हो सकता है छंटनी का ऐलान

Oct 09, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। पुक न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले सप्ताह की शुरुआत में करीब 850 कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने का ऐलान कर सकती है। यह संख्या कंपनी के दुनियाभर में काम करने वाले लगभग 17,000 कर्मचारियों का 5 प्रतिशत है। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कंपनी की ओर से बयान का इंतजार है।

दबाव

कारोबार की धीमी रफ्तार से बढ़ा दबाव

नेटफ्लिक्स अपने कारोबार को दोबारा व्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों पर दबाव है और दर्शकों की भागीदारी बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसके अलावा, वार्नर ब्रदर्स को खरीदने की उसकी कोशिश भी सफल नहीं हो सकी।

ऐसे में कंपनी पर कारोबार की वृद्धि बनाए रखने और निवेशकों का भरोसा कायम करने का दबाव बढ़ा है। कंपनी की कमाई से जुड़ी रिपोर्ट 20 अक्टूबर को आने वाली है।

विभाग

किन विभागों में होगी छंटनी?

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी के किन विभागों पर इसका असर पड़ेगा।नेटफ्लिक्स ने यह भी नहीं बताया है कि छंटनी में तकनीक, फिल्म निर्माण या दूसरे विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे या नहीं।

कंपनी पहले भी अपने कर्मचारियों की संख्या में बदलाव कर चुकी है। साल 2022 में भी उसने नौकरियों में कटौती की थी, जब उसे ग्राहकों की संख्या और कमाई की धीमी रफ्तार जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

ADVERTISEMENT

निवेश

AI तकनीक में भी निवेश कर रही कंपनी

नेटफ्लिक्स नई तकनीक में निवेश कर रही है। मार्च, 2026 में कंपनी ने अभिनेता बेन एफ्लेक के शुरू किए गए AI फिल्म निर्माण स्टार्टअप इंटरपॉजिटिव को खरीदा था।

इस सौदे की कीमत 60 करोड़ डॉलर तक बताई गई थी। स्टार्टअप के उपकरण फिल्म निर्माताओं को पहले से शूट किए गए दृश्यों में बदलाव करने और संपादन में मदद देते हैं।

हालांकि, इस सौदे और संभावित छंटनी के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT