Loading...
नेटफ्लिक्स में 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी, करीब कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
नेटफ्लिक्स में करीब 1,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी

नेटफ्लिक्स में 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी, करीब कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Oct 15, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

स्ट्रीमिंग दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2022 के बाद यह कंपनी में छंटनी का सबसे बड़ा दौर होगा। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब कंपनी अपनी तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है।

असर

इन विभागों पर पड़ेगा छंटनी का असर

रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स में होने वाली छंटनी का सबसे ज्यादा असर उत्पाद, तकनीक, मानव संसाधन और कानूनी विभागों पर पड़ सकता है।

जिन कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है, उन्हें बुधवार को इसकी सूचना दे दी गई। कंपनी ने इससे पहले वर्ष 2022 में बड़े स्तर पर छंटनी की थी।

उस समय एक दशक से अधिक समय में पहली बार नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी।

चिंता

शेयरों में गिरावट से बढ़ी कंपनी की चिंता

नेटफ्लिक्स यह छंटनी 20 अक्टूबर को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने से करीब एक सप्ताह पहले कर रही है।

कंपनी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स के सामने कारोबार बढ़ाने की चुनौती है। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 30 प्रतिशत से अधिक और एक साल में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

सितंबर में सारंडोस ने भी माना था कि कंपनी की वृद्धि उम्मीद से धीमी रही है।

ADVERTISEMENT

अन्य

दर्शकों की संख्या और प्लान की कीमतों में बदलाव

नेटफ्लिक्स के दर्शकों का कुल देखने का समय साल की पहली छमाही में 2 प्रतिशत बढ़कर 97 अरब घंटे पहुंच गया।

जुलाई में अमेरिका के टेलीविजन देखने के कुल समय में नेटफ्लिक्स की हिस्सेदारी 7.8 प्रतिशत रही, जबकि यूट्यूब की हिस्सेदारी 14.2 प्रतिशत थी। कंपनी ने दर्शकों से जुड़ी रिपोर्ट साल में 2 बार के बजाय एक बार जारी करने का फैसला किया है।

इसके अलावा, मार्च में उसने अमेरिका में अपने दोनों प्रमुख प्लान की कीमतें भी बढ़ाई थीं।

ADVERTISEMENT