NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / मुंबई बनी एशिया में अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को छोड़ा पीछे
    अगली खबर
    मुंबई बनी एशिया में अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को छोड़ा पीछे
    मुंबई बनी एशिया में अरबपतियों की राजधानी

    मुंबई बनी एशिया में अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को छोड़ा पीछे

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Mar 26, 2024
    11:20 am

    क्या है खबर?

    भारत के महानगर मुंबई में अब चीन के बीजिंग से भी अधिक अरबपति हैं। बीजिंग को पीछे छोड़कर मुंबई पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है।

    हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई के 603 वर्ग किलोमीटर में अब बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा अरबपति हैं।

    सूची से पता चलता है कि मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 हैं। वहीं चीन में 814, जबकि भारत में 271 अरबपति हैं।

    स्थान

    दुनियाभर में तीसरे स्थान पर मुंबई

    अरबपतियों के मामले में मुंबई अब दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। इस मामले में न्यूयॉर्क ने 7 साल बाद 119 अरबपतियों के साथ अपना शीर्ष स्थान फिर से हासिल किया, उसके बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

    न्यूयॉर्क ने एक साल में 26 नए अरबपतियों को जोड़ने के कारण बीजिंग को पछाड़ दिया है। इसी अवधि में चीन की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी को छोड़ 18 अरबपति किसी दूसरे शहर चले गए हैं।

    संपत्ति

    मुंबई में कितनी है अरबपतियों की संपत्ति?

    हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई के कुल अरबपतियों की संपत्ति 445 अरब डॉलर (लगभग 37,090 अरब रुपये) है, जो पिछले साल से 47 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि बीजिंग के कुल अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है और वहां संपत्ति 265 अरब डॉलर (लगभग 22,087 अरब रुपये) है।

    मुंबई के धन क्षेत्रों में ऊर्जा और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं, जिसमें मुकेश अंबानी जैसे अरबपतियों को महत्वपूर्ण लाभ हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बीजिंग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 11 फरवरी के लिए जारी हुए नए दाम, जानें कहां-कहां गिरावट आई   पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 12 फरवरी के लिए नए दाम हुए जारी, यहां देखें बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई: शिक्षक ने माता-पिता से शिकायत की तो डर से बच्चे ने घर छोड़ा महाराष्ट्र
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 14 फरवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, कहां कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    बीजिंग

    गुरुग्राम दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में 7 भारतीय शहर शामिल भारत की खबरें
    ज्यादा सनस्क्रीन का प्रयोग लड़की के लिए बना जानलेवा, टूटी दस से ज्यादा पसलियां चीन समाचार
    कमाल का स्कूल! यहां लड़कों को सिखाए जाते हैं डेटिंग के तौर-तरीके चीन समाचार
    कोरोना वायरस: चीन में 25 मौतें, कई भारतीय फंसे; दूसरे देशों में भी सामने आए मामले चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025