Loading...
माइक्रोसॉफ्ट ने UK में डाटा सेंटर सौदे से खींचा हाथ- रिपोर्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने एनस्केल के साथ अनुबंध तोड़ दिया है

माइक्रोसॉफ्ट ने UK में डाटा सेंटर सौदे से खींचा हाथ- रिपोर्ट

Oct 18, 2026
06:45 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट ने ब्रिटिश क्लाउड प्रोवाइडर एनस्केल के साथ एक डाटा सेंटर सौदे से हाथ खींच लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एनस्केल के 2 सबसे बड़े ग्राहकों में से एक इस टेक दिग्गज कंपनी ने हाल ही में एसेक्स के लॉटन स्थित डाटा सेंटर के लिए अपना अनुबंध रद्द कर दिया है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि कंपनी ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है।

समस्या 

सेंटर निर्माण में यह आ रही अड़चन

एनस्केल को लॉटन डेटा सेंटर प्रोजेक्ट में बार-बार देरी का सामना करना पड़ रहा है।

द टेलीग्राफ के अनुसार, नेशनल पावर ग्रिड के अधिकारियों ने एनस्केल को बताया है कि 2030 के दशक से पहले इस सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

इन चुनौतियों के बावजूद कंपनी के एक प्रवक्ता ने भरोसा दिलाया है कि पूरे लंदन में ग्रिड से जुड़ी इस दुर्भाग्यपूर्ण समस्या का हमारे अन्य अनुबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

प्रतिबद्धता 

एनस्केल डाटा सेंटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध 

प्रवक्ता ने लॉटन प्रोजेक्ट और यूनाइटेड किंगडम (UK) बाजार दोनों के प्रति एनस्केल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, "हम इस साइट के लिए और साथ ही UK में अन्य विस्तार साइट्स के लिए बिजली के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहे हैं।"

इस बयान से पता चलता है कि भले ही माइक्रोसॉफ्ट इस खास सौदे से पीछे हट गया है, फिर भी कंपनी ब्रिटेन में अपनी विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

ADVERTISEMENT