Page Loader
कभी कैफे में काम करते थे KP ग्रुप प्रमुख फारूक गुलाम पटेल, आज इतनी है संपत्ति
फारूक गुलाम पटेल का जन्म गुजरात के भरूच में हुआ था

कभी कैफे में काम करते थे KP ग्रुप प्रमुख फारूक गुलाम पटेल, आज इतनी है संपत्ति

Jul 11, 2023
06:05 pm

क्या है खबर?

सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी KP ग्रुप के अध्यक्ष फारूक गुलाम पटेल देश के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। उनका जन्म 24 मार्च, 1972 को गुजरात के भरूच में हुआ था। उनके पिता गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में बस कंडक्टर थे और उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए पढ़ाई के बाद वह मुंबई चले आए, जहां उन्होंने आयात-निर्यात के व्यापार के बारे में अध्ययन भी किया।

संपत्ति

फारूक गुलाम पटेल की संपत्ति

पटेल 1991 में इंग्लैंड चले गए और एक कैफे में काम करने लगे। 1993 में वह सूरत लौट आए और 1994 में उन्होंने 1 लाख रुपये की पूंजी के साथ KP ग्रुप की स्थापना की। 2008 में KPI ग्रीन एनर्जी की स्थापना करके उन्होंने सौर ऊर्जा उद्योग में प्रवेश किया और 2010 में पवन ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर देते हुए KP एनर्जी की स्थापना की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटेल की अनुमानित संपत्ति 21 अरब रुपये से अधिक है।