Page Loader
गोदरेज एंड बॉयस के अध्यक्ष जमशेद गोदरेज एक साथ संभाल रहे कई जिम्मेदारियां, जानिए इनकी संपत्ति
जमशेद गोदरेज का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था

गोदरेज एंड बॉयस के अध्यक्ष जमशेद गोदरेज एक साथ संभाल रहे कई जिम्मेदारियां, जानिए इनकी संपत्ति

Jun 09, 2023
04:33 pm

क्या है खबर?

गोदरेज एंड बॉयस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जमशेद नौरोजी गोदरेज भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक हैं। जमशेद का जन्म 1949 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया। उनका विवाह फिरोजा गोदरेज से हुआ है और उनके दो बच्चे (बेटा नवरोज और बेटी राइका) हैं।

संपत्ति

जमशेद नौरोजी गोदरेज की संपत्ति

जमशेद को 1974 में गोदरेज एंड बॉयस का निदेशक नियुक्त किया गया। इसके बाद 1991 उन्हें प्रबंध निदेशक और 2000 में अध्यक्ष बनाया गया। अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कंपनी में अलग-अलग विभागों का नेतृत्व किया है। वह CII सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर के अध्यक्ष हैं और वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (WRI) इंडिया के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं। फोर्ब्स के अनुसार, जमशेद की अनुमानित संपत्ति 239 अरब रुपये से अधिक है।