Page Loader
जागृत कोटेचा बनें पेप्सिको इंडिया के CEO, मार्च से संभालेंगे पदभार
जागृत कोटेचा पेप्सिको इंडिया के CEO बन गये हैं

जागृत कोटेचा बनें पेप्सिको इंडिया के CEO, मार्च से संभालेंगे पदभार

Jan 19, 2024
11:28 am

क्या है खबर?

पेय पदार्थ निर्माता कंपनी पेप्सिको ने जागृत कोटेचा को पेप्सिको इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह अब अहमद अल शेख की जगह लेंगे। कोटेचा इससे पहले कंपनी के अफ्रीका, मध्य-पूर्व और दक्षिणी अफ्रीका (AMESA) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CCO) के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि निर्णय AMESA में नेतृत्व परिवर्तन की श्रृंखला के एक भाग के रूप में किया गया था और कल (18 जनवरी) भारत के कर्मचारियों को सूचित किया गया था।

पढाई

कोटेचा ने कहां से की है पढ़ाई?

कोटेशन इन मुंबई विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने SVKM के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से MBA भी किया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 1992-1994 के बीच कैडबरी इंडिया की सेल्स में शामिल हुए। इसके बाद 1994 में वह पेप्सिको इंडिया में सेल्स एंड मार्केटिंग में शामिल हुए और अभी तक अलग-अलग पदों पर अपनी भूमिका में निभा चुके हैं।

पद

कोटेचा कब से संभालेंगे CEO का पद

अहमद अल शेख फरवरी, 2024 तक पेप्सिको इंडिया के CEO पद पर कार्यरत रहेंगे और इसके बाद मार्च, 2024 में कोटेचा CEO पद संभाल लेंगे। वहीं अहमद अल शेख अपनी भूमिका से आगे बढ़ते हुए कंपनी के भीतर मध्य पूर्व बिजनेस यूनिट के CEO के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। महामारी के बीच स्नैक्स और चिप्स की मांग में वृद्धि के बाद पेप्सिको इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में कई लॉन्च किए हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं।