Page Loader
इंटेल बना रही छंटनी करने की योजना, राजस्व में दर्ज हुई है गिरावट
इंटेल के राजस्व में इस साल गिरावट दर्ज हुई है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

इंटेल बना रही छंटनी करने की योजना, राजस्व में दर्ज हुई है गिरावट

May 09, 2023
05:58 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी इंटेल बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने छंटनी करने की योजना तैयार कर ली है। हालांकि, इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें, इस साल की पहली तिमाही में इंटेल ने पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में गिरावट के कारण अपना सबसे बड़ा तिमाही घाटा दर्ज किया है।

राजस्व

राजस्व में दर्ज हुई है गिरावट

इंटेल ने इस साल की पहली तिमाही में 2.8 अरब डॉलर (लगभग 229 अरब रुपये) का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जिससे कंपनी के राजस्व में 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, नुकसान के बावजूद तकनीकी दिग्गज ने शेयर में 1.5 अरब डॉलर (लगभग 123 अरब रुपये) का भुगतान किया। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि वह चुनौतीपूर्ण मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल से मुकाबला करते हुए अपनी रणनीति में तेजी लाने के लिए काम कर रही है।