Page Loader
इंफो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने नौकरी छोड़ शुरू किया था कारोबार, जानिए उनकी संपत्ति
संजीव बिखचंदानी का जन्म दिल्ली में हुआ था

इंफो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने नौकरी छोड़ शुरू किया था कारोबार, जानिए उनकी संपत्ति

Nov 26, 2023
01:45 pm

क्या है खबर?

इंफो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी देश के जाने-माने अरबपति व्यवसायी हैं। उनका जन्म 28 जून, 1963 को दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला लिया और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लिंटास में अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करना शुरू किया।

करियर

नौकरी छोड़ की MBA की पढ़ाई

लिंटास में 3 साल तक नौकरी करने के बाद बिखचंदानी ने 1987 में उन्होंने अपना काम छोड़ दिया और अहमदाबाद चले गए। यहां उन्होंने IIM-अहमदाबाद में दाखिला लिया और MBA की डिग्री हासिल की। MBA करने के बाद वह ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन में शामिल हुए और उत्पाद कार्यकारी के रूप में काम करने लगें। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन में करीब 1 साल काम करने के बाद उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी।

संपत्ति

संजीव बिखचंदानी ने संपत्ति 

नौकरी छोड़ने के बाद अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने फार्मास्यूटिकल ट्रेडमार्क का पहला व्यवसाय शुरू किया। कुछ समय बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और 1995 में इंफो एज कंपनी की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने 1997 में लोकप्रिय जॉब साइट नौकरी.कॉम की स्थापना की। वह वर्तमान में इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी हैं। फिलहाल इंफो एज इंडिया की बाजार पूंजीकरण 59,369 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार, बिखचंदानी की अनुमानित संपत्ति 19,000 करोड़ रुपये से अधिक है।