Page Loader
छंटनी के दौर में इस भारतीय टेक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट की कारें
त्रिध्या टेक कारोबार में पांच साल पूरा करने पर जश्न मना रही है (तस्वीर: ट्विटर/@TridhyaT)

छंटनी के दौर में इस भारतीय टेक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट की कारें

Feb 03, 2023
01:39 pm

क्या है खबर?

छंटनी के दौर में एक ओर अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां कर्मचारियों को निकाल रही हैं। वहीं, दूसरी ओर अहमदाबाद की एक कंपनी त्रिध्या टेक अपने पांच साल पूरा करने पर जश्न मना रही है और अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपने 13 कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की हैं। कंपनी के MD रमेश मारंड ने कहा है कि कंपनी ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

गिफ्ट

पहले भी मिल चुके हैं ऐसे गिफ्ट

त्रिध्या टेक से पहले चेन्नई स्थित IT कंपनी Ideas2IT ने अप्रैल, 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपने लगभग 100 कर्मचारियों को गिफ्ट में कारें दी थीं। बता दें, यह गिफ्ट कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले उन कर्मचारियों को दिया था, जो 10 से अधिक वर्षों से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल रही हैं और इसके लिए मैक्रो-इकोनॉमिक स्थितियों को दोष दे रही हैं।