Page Loader
LIC एजेंट रह चुके हैं भारत के सबसे बुजुर्ग उद्योगपति लक्ष्मण दास मित्तल, जानिए इनकी संपत्ति
लक्ष्मण दास मित्तल का जन्म पंजाब में हुआ था

LIC एजेंट रह चुके हैं भारत के सबसे बुजुर्ग उद्योगपति लक्ष्मण दास मित्तल, जानिए इनकी संपत्ति

Apr 18, 2023
03:33 pm

क्या है खबर?

सोनालिका ग्रुप के चेयरमैन लक्ष्मण दास मित्तल भारत के सबसे बुजुर्ग उद्योगपति हैं। उनका जन्म अगस्त, 1931 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उर्दू और इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। उर्दू में उनके अच्छे मार्क थे और अंग्रेजी में तो उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 65 वर्ष की आयु तक उन्होंने LIC एजेंट के तौर पर काम किया।

संपत्ति

लक्ष्मण दास मित्तल की संपत्ति

लक्ष्मण दास मित्तल 1990 में LIC से डिप्टी जोनल मैनेजर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने एक उद्योगपति बनने का सोचा और सोनालिका ग्रुप की स्थापना की। आज 5 देशों में प्लांट होने के साथ-साथ सोनालिका समूह का कारोबार 120 से अधिक देशों में फैला हुआ है। लक्ष्मण ने 2013 में पहली बार फोर्ब्स अरबपतियों की सूची में प्रवेश किया और आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 205 अरब रुपये है।