Loading...
PF रिकॉर्ड में गलत तारीख से पेंशन पर भी असर, जानें कैसे करें सुधार
PF रिकॉर्ड में गलत तारीख से पेंशन पर भी असर

PF रिकॉर्ड में गलत तारीख से पेंशन पर भी असर, जानें कैसे करें सुधार

Aug 24, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

EPF रिकॉर्ड में नौकरी शुरू करने या छोड़ने की तारीख गलत दर्ज होना छोटी गलती लग सकती है, लेकिन आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है। इसका असर PF ट्रांसफर, पैसे निकालने और पेंशन से जुड़े काम पर पड़ सकता है। खासकर कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्यों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेंशन की पात्रता में नौकरी की अवधि देखी जाती है। आमतौर पर पेंशन के लिए 10 साल की पात्र सेवा जरूरी होती है।

PF ट्रांसफर

PF ट्रांसफर में आ सकती है दिक्कत

जॉइनिंग और एग्जिट की तारीख आपके UAN से जुड़ी रोजगार हिस्ट्री का हिस्सा होती है।

अगर इनमें गलती है, तो आपकी नौकरी की सही अवधि रिकॉर्ड में नहीं दिख सकती। नौकरी बदलते समय यह ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि ऑनलाइन PF ट्रांसफर के लिए पिछली नौकरी की एग्जिट डेट अपडेट होना जरूरी है।

अगर पुराना नियोक्ता तारीख दर्ज नहीं करता या गलत तारीख डाल देता है, तो PF ट्रांसफर की प्रक्रिया अटक सकती है।

पेंशन

पेंशन की पात्रता पर भी असर

गलत तारीख का असर कर्मचारी पेंशन योजना की सेवा अवधि पर भी पड़ सकता है।

पेंशन की पात्रता तय करते समय नौकरी से जुड़ी अवधि और दूसरे जरूरी रिकॉर्ड देखे जाते हैं। आमतौर पर 10 साल की पात्र सेवा पूरी करना जरूरी होता है। इसलिए अगर कोई कर्मचारी इस सीमा के आसपास है, तो गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट उसकी सेवा अवधि को गलत दिखा सकती है।

हालांकि, केवल गलत तारीख होने से PF बैलेंस खत्म नहीं होता।

ADVERTISEMENT

सुधार

गलत तारीख को ऐसे करा सकते हैं ठीक

EPFO ने कई मामलों में सदस्यों को अपनी जानकारी खुद सुधारने की सुविधा दी है।

आधार से सत्यापित UAN वाले पात्र सदस्य जॉइनिंग और एग्जिट जैसी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। अगर एग्जिट डेट दर्ज नहीं है, तो नौकरी छोड़ने के 60 दिन बाद सदस्य इसे खुद अपडेट कर सकता है।

इसके लिए मैनेज में मार्क एग्जिट चुनना, PF अकाउंट, तारीख और कारण दर्ज करना होता है। इसके बाद आधार से जुड़े OTP से सत्यापन किया जाता है।

ADVERTISEMENT