Page Loader
IBM के CEO अरविंद कृष्ण ने AI सेक्टर में किया कंपनी का विस्तार, जानिए इनकी संपत्ति
अरविंद कृष्ण का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था (तस्वीर: ट्विटर/@ArvindKrishna)

IBM के CEO अरविंद कृष्ण ने AI सेक्टर में किया कंपनी का विस्तार, जानिए इनकी संपत्ति

May 07, 2023
12:06 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (IBM) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद कृष्ण एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी हैं। उनका जन्म 1962 में आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने IIT कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद अमेरिका जाकर इलिनोइस यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में PhD पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अरविंद 1990 में IBM में शामिल हुए।

संपत्ति

अरविंद कृष्ण की संपत्ति

IBM में शामिल होने के बाद अरविंद कृष्ण ने वायरलेस नेटवर्किंग, सुरक्षा, सिस्टम और डाटाबेस के वैज्ञानिक क्षेत्रों में योगदान दिया। 2015 में उन्हें रिसर्च उपाध्यक्ष और 2020 में उन्हें कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड के क्षेत्र में भी IBM के लिए नए बाजारों का निर्माण और विस्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद की अनुमानित कुल संपत्ति 314 करोड़ रुपये से अधिक है।