Page Loader
HP ने ह्यूमेन AI का किया अधिग्रहण, करीब 1,000 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
HP ने AI पिन बनाने वाली कंपनी ह्यूमेन AI को खरीद लिया है (तस्वीर: ह्यूमेन AI)

HP ने ह्यूमेन AI का किया अधिग्रहण, करीब 1,000 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

Feb 19, 2025
10:52 am

क्या है खबर?

HP ने AI पिन बनाने वाली कंपनी ह्यूमेन AI को खरीद लिया है। यह डील 11.6 करोड़ डॉलर (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) में हुई है, जिससे ह्यूमेन की पूरी टीम, उसके संस्थापक और 300 से ज्यादा पेटेंट अब HP के हो जाएंगे। ह्यूमेन AI ने 2023 में AI पिन लॉन्च किया था, जो बिना स्क्रीन वाला डिवाइस था। हालांकि, यह ज्यादा सफल नहीं हुआ और अब HP इसे अपनी नई AI लैब HP IQ में शामिल कर रही है।

सौदा

HP को क्या मिलेगा इस सौदे से?

HP ह्यूमेन की AI टेक्नोलॉजी को अपने प्रोडक्ट्स में शामिल करेगी। HP IQ नाम की नई AI लैब बनाई गई है, जहां AI PC, स्मार्ट प्रिंटर और अन्य डिवाइसों में ह्यूमेन की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। HP के अनुसार, यह अधिग्रहण भविष्य के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस बनाने में मदद करेगा, जो लोकल और क्लाउड दोनों पर काम करेंगे। ह्यूमेन का AI प्लेटफॉर्म कॉसमॉस भी अब HP के इनोवेशन में शामिल होगा।

ह्यूमेन AI पिन

ह्यूमेन AI पिन का क्या होगा?

ह्यूमेन AI पिन के पुराने यूजर्स 28 फरवरी, 2025 तक ही इसे चला सकते हैं। इसके बाद, डिवाइस ह्यूमेन के सर्वर से कनेक्ट नहीं होगा और सभी सेवाएं बंद हो जाएंगी। कंपनी ने यूजर्स को अपने डाटा को पहले ही डाउनलोड करने की सलाह दी है। अब यह पिन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इस अधिग्रहण के बाद HP अपनी नई AI टेक्नोलॉजी पर फोकस करेगी, जिससे AI को और बेहतर बनाया जा सके।