Page Loader
विदेश यात्रा पर हैं आप? यहां जानें देश के बाहर UPI पेमेंट करने का तरीका
विदेश यात्रा के दौरान भी आप UPI पेमेंट कर सकते हैं

विदेश यात्रा पर हैं आप? यहां जानें देश के बाहर UPI पेमेंट करने का तरीका

Oct 17, 2023
07:02 pm

क्या है खबर?

भारत सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से पेमेंट की सुविधा अब दुनिया के कई अन्य देशों में भी उपलब्ध करा दी है। विदेश यात्रा के दौरान भारतीय पेटीएम, फोनपे, गूगल पे और अमेजन पे जैसी ऐप्स का उपयोग करके UPI पेमेंट कर सकते हैं। भारत के निवासियों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों (NRI) के लिए भी UPI पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है। बता दें, UPI पेमेंट की सुविधा अभी भी दुनिया के चुनिंदा देशों में उपलब्ध है।

प्रक्रिया

अन्य देशों में UPI पेमेंट कैसे करें?

विदेश में UPI पेमेंट करने के लिए पेटीएम, फोनपे, गूगल पे और अमेजन पे जैसी कोई ऐप खोलें, जो अन्तरराष्ट्रीय UPI ट्रांजैक्शन की अनुमति देती हो। ऐप में अपने भारतीय बैंक अकाउंट को लिंक करें। अकाउंट लिंक होने के बाद आपको उनका विवरण देना होगा, जिसे आप पेमेंट करना चाहते हैं। इस विवरण में उनका बैंक अकाउंट नंबर, राशि, मुद्रा, IBAN और BIC शामिल है। ट्रांजैक्शन पूरा होने पर आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।

प्राक्रिया

NRI ऐसे करें UPI का उपयोग

अगर आप NRI हैं तो UPI पेमेंट करने के लिए सबसे पहले पेटीएम, फोनपे, गूगल पे और अमेजन पे जैसी कोई ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप के साथ अपना NRI या NRO अकाउंट रजिस्टर करें। अब आपको अपना भारतीय मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट विवरण देकर अकाउंट लिंक करना होगा। अकाउंट लिंक होने के बाद आप भारत में UPI का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को UPI से पेमेंट कर सकते हैं।