Page Loader
हेल्थटेक कंपनी प्रैक्टो ने की 41 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
प्रैक्टो ऐप 20 से अधिक देशों में मौजूद है

हेल्थटेक कंपनी प्रैक्टो ने की 41 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

Apr 08, 2023
06:42 pm

क्या है खबर?

हेल्थटेक कंपनी प्रैक्टो ने छंटनी के नए दौर में करीब 41 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। प्रैक्टो ने एक बयान में कहा कि कंपनी के परफॉर्मेंस मैनेजमेंट और प्लानिंग प्रोसेस के तहत छंटनी की गई है। कंपनी में वर्तमान में 500 से अधिक कर्मचारी हैं और इस छंटनी ने मुख्य रूप से इंजीनियरों को प्रभावित किया है। कंपनी ने यह कहा है कि वह अगले 12 महीनों में 500 नए कर्मचारियों को जोड़ने की योजना बना रही है।

काम

प्रैक्टो का काम

हेल्थकेयर ऐप प्रैक्टो डॉक्टरों के साथ ऑनलाइन परामर्श बुक करने में लोगों की मदद करती है। प्रैक्टो का उपयोग वर्तमान में 30 करोड़ उपयोगकर्ता करते हैं। यह ऐप मरीजों को ऑनलाइन परामर्श, अपॉइंटमेंट बुकिंग, और स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखरखाव सहित विभिन्न सेवाओं की एक सीरीज प्रदान करती है। यह हेल्थटेक प्लेटफॉर्म 20 से अधिक देशों में मौजूद है और एक लाख से अधिक सत्यापित डॉक्टर इस प्लेटफॉर्म के जरिए रोगियों का मदद करते हैं।