Page Loader
हर्ष मारीवाला ने 25 देशों तक पहुंचाया अपना बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति 
हर्ष मारीवाला का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था

हर्ष मारीवाला ने 25 देशों तक पहुंचाया अपना बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति 

May 13, 2023
01:58 pm

क्या है खबर?

गुजरात की फॉर्च्यून इंडिया 500 कंपनी मैरिको के संस्थापक हर्ष मारीवाला भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक है। उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने 1971 में बॉम्बे ऑयल इंडस्ट्रीज के साथ अपना करियर शुरू किया और 1975 में कंज्यूमर प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू किया, जिसके प्रमुख ब्रांड पैराशूट नारियल ऑयल और सफोला रिफाइंड ऑयल हैं।

संपत्ति

हर्ष मारीवाला की संपत्ति

अपने परिवार की मदद से हर्ष ने 1990 में मैरिको की स्थापना की। मैरिको फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर है। यह एशिया और अफ्रीका के 25 देशों में काम करती है और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। कंपनी ने 2022 में 9,610 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था। इसके पास हेयर और स्किन केयर समेत कुछ अन्य प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो है। फोर्ब्स के अनुसार, हर्ष की कुल संपत्ति 263 अरब रुपये से अधिक है।