Page Loader
हर्ष गोयनका ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, आज इतनी है उनकी संपत्ति
हर्ष गोयनका का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था (तस्वीर: फॉर्च्यून इंडिया)

हर्ष गोयनका ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, आज इतनी है उनकी संपत्ति

May 14, 2023
10:17 am

क्या है खबर?

राम प्रसाद गोयनका (RPG) ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर, 1957 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और IMD स्विट्जरलैंड से MBA की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद हर्ष RPG ग्रुप में शामिल हो गए और 1988 में उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया।

संपत्ति

हर्ष गोयनका की संपत्ति 

RPG ग्रुप की स्थापना हर्ष गोयनका के पिता राम प्रसाद गोयनका ने वर्ष 1820 में की थी। इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है और यह सिएट टायर्स समेत कुल 15 कंपनियों का एक ग्रुप है। वर्तमान में इसमें लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। हर्ष प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (NITIE) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के भी सदस्य हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हर्ष की अनुमानित संपत्ति 197 अरब रुपये से अधिक है।