Page Loader
छंटनी से प्रभावित गूगल के कर्मचारी को आयरलैंड में मिलेगा 2.68 करोड़ रुपये का पैकेज
गूगल ने आयरलैंड में लगभग 240 कर्मचारियों को निकाल दिया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

छंटनी से प्रभावित गूगल के कर्मचारी को आयरलैंड में मिलेगा 2.68 करोड़ रुपये का पैकेज

Mar 31, 2023
02:45 pm

क्या है खबर?

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इस साल जनवरी में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की थी। इस छंटनी से वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 कर्मचारी प्रभावित हुए। गूगल ने आयरलैंड में लगभग 240 कर्मचारियों को निकाल दिया, जिनमें इसकी सेल्स, तकनीकी और हेल्प सर्विसेज के कर्मचारी शामिल हैं। संडे टाइम्स के अनुसार, आयरलैंड में छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से लगभग 2.68 करोड़ रुपये का सेवरेंस पैकेज मिला है।

घोषणा

कंपनी ने क्या कहा था?

गूगल के CEO सुंदर पिचई ने कहा था कि अमेरिका में छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी सेवरेंस पैकेज के रूप में 16 हफ्तों का वेतन भुगतान करेगी और अन्य देशों में वहां के नियमों के अनुसार राहत पैकेज दी जाएगी। कंपनी में बिताए गए प्रत्येक साल के लिए 2 हफ्ते का अतिरिक्त वेतन भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 6 महीने की हेल्थ केयर सर्विस और बची हुई छुट्टियों के लिए भी कर्मचारियों को कंपनी भुगतान करेगी।