LOADING...
सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1.49 लाख रुपये हुई, जानिए गिरावट की वजह
सोने की कीमत में आज भारी गिरावट दर्ज हुई है

सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1.49 लाख रुपये हुई, जानिए गिरावट की वजह

Apr 02, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण बाजार पर दबाव पड़ने से गुरुवार (2 अप्रैल) को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में लगभग 2-2.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के लिए लगभग 1.49 लाख रुपये पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी लगभग 5-6 फीसदी गिरकर 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास पहुंच गई।

वैश्विक भाव 

वैश्विक स्तर पर कितनी आई गिरावट?

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत लगभग 2 फीसदी गिरकर 4,664 डॉलर प्रति औंस (1.39 लाख रुपये/10 ग्राम) के आस-पास आ गई, जबकि अमेरिकी वायदा सोने की कीमत लगभग 2.5 फीसदी गिर गई है। यह गिरावट अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड में वृद्धि के कारण आई, जिससे सोने जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया। इस कारण लोग सोने में निवेश करने की जगह मुनाफावसूली के लिए बेच रहे हैं।

कारण 

इस कारण कीमत घटी 

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई जारी रखने के संकेत के बाद निवेशकों का रुख सतर्क हो गया, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं भी बढ़ गईं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ब्याज दरों में मजबूती की उम्मीदों ने कीमती धातुओं के भविष्य को जटिल बना दिया है। वेल्थ विजडम के संस्थापक कृष्णा पटवारी ने कहा कि सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से लगभग 10-15 फीसदी गिर चुकी है।

Advertisement