Page Loader
गोदरेज ग्रुप के मालिक आदि गोदरेज की जानिये कितनी है संपत्ति 
आदि गोदरेज का जन्म मुंबई में हुआ था

गोदरेज ग्रुप के मालिक आदि गोदरेज की जानिये कितनी है संपत्ति 

Mar 21, 2023
07:30 pm

क्या है खबर?

गोदरेज ग्रुप के मालिक आदि गोदरेज भारत के कुछ सबसे सफल व्यापारियों में से एक हैं। आदि का जन्म 3 अप्रैल, 1942 को मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने HL कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और MBA की पढ़ाई करने के लिए वह 17 वर्ष की उम्र में विदेश चले गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पारिवारिक बिजनेस गोदरेज ग्रुप को संभाला। उस समय कंपनी साबुन और अलमारी आदि बनाती थी।

संपत्ति

आदि गोदरेज की संपत्ति

आदि के नेतृत्व में गोदरेज ग्रुप काफी आगे निकली और आज यह कई सेग्मेंट्स में बेहतर प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन कर रही है। गोदरेज ग्रुप में आज लगभग 28,000 कर्मचारी कार्यरत हैं और कंपनी भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में अपना व्यापार फैला चुकी है। कंपनी आज एयरोस्पेस डिफेंस, होम अप्लायंसेज, केमिकल्स, पावर एंड एनर्जी और इंजीनियरिंग समेत कई सेगमेंट में बिजनेस कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदि की कुल संपत्ति लगभग 231 करोड़ रुपये है।