NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / बिना अपॉइंटमेंट के इस तरह कराएं आधार अपडेट, आसान है प्रक्रिया
    अगली खबर
    बिना अपॉइंटमेंट के इस तरह कराएं आधार अपडेट, आसान है प्रक्रिया
    बिना अपॉइंटमेंट के इस तरह कराएं आधार अपडेट

    बिना अपॉइंटमेंट के इस तरह कराएं आधार अपडेट, आसान है प्रक्रिया

    लेखन रोहित राजपूत
    Feb 04, 2022
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    आधार कार्ड देश के हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज हो गया है, क्योंकि इसका इस्तेमाल अधिकतर जगह होने लगा है।

    ऐसे में अगर आधार कार्ड में कोई गलती है तो आपको इसे जल्द ही ठीक करा लेना चाहिए।

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के अलावा बिना अपॉइंटमेंट आधार अपडेट की सुविधा भी देता है।

    आइए जानते हैं कि बिना अपॉइंटमेंट के आधार अपडेट कराने की प्रक्रिया क्या है।

    जानकारी

    सबसे पहले जानें क्या है आधार कार्ड

    आधार कार्ड देश के हर निवासी की पहचान को दर्शाता है। इसमें दर्ज 12 अंकों की संख्या को UIDAI जारी करता है।

    आधार कार्ड बॉयोमीट्रिक प्रणाली के रूप में काम करता है और ये फिंगर प्रिंट और आईरिस को स्कैन करने के बाद बनता है।

    कोई भी शख्स आधार कार्ड के लिए नामांकन करवा सकता है, बशर्ते वह भारत देश का निवासी होना चाहिए।

    हर व्यक्ति को अलग आधार नंबर मिलता है।

    अपडेट

    आधार कार्ड में इन चीजों को करा सकते हैं अपडेट

    आप आधार कार्ड के नामांकन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

    इसके बाद अगर आधार में आपका नाम गलत है तो आप उसे अपडेट करा सकते हैं।

    आप अपना पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्म की तारीख भी अपडेट करा सकते हैं।

    आधार कार्ड में फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस संबंधित समस्या को भी अपडेट किया जा सकता है।

    इसके अलावा आप लिंग (जेंडर) भी अपडेट करा सकते हैं।

    #1

    बिना अपॉइंटमेंट इस तरह करें अपडेट

    बिना अपॉइंटमेंट आधार को अपडेट कराने के लिए सबसे पहले आपको आधार सेवा क्रेंद्र (ASK) जाना होगा।

    यहां पर आपको अपडेट के लिए फॉर्म लेना होगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    इस फॉर्म में वे सभी जानकारी सही-सही भरें, जो आपको अपडेट करानी हैं।

    अगर आपको पता बदलवाना है तो फॉर्म में नया पता डालना होगा।

    इसके बाद सभी जानकारी को अपने क्षेत्रिय पार्षद, विधायक, सांसद या गैजेटेड ऑफिसर से अटेस्ट कराएं।

    #2

    अटेस्ट कराने के बाद की प्रक्रिया

    जानकारी अटेस्ट कराने के बाद ASK वापस जाएं, जहां आपसे आधार में अपडेट की जा रही जानकारी के बारे में पूछताछ होगी।

    जानकारी के कन्फर्मेशन के बाद आपके फॉर्म को सबमिट कर लिया जाएगा और ASK की तरफ से एक रसीद दी जाएगी।

    आधार अपडेट की प्रक्रिया में कुछ दिन का समय लगता है, जिसके बाद डाक के द्वारा आपके घर पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा।

    जानकारी

    ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का तरीका

    इसके अलावा आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर भी आधार अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद 'माय आधार' पर क्लिक कर 'बुक एन अपॉइंटमेंट' को चुनें और अपॉइंटमेंट बुक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आधार कार्ड
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    आधार कार्ड

    आधार से जुड़ेगा वोटर आईडी कार्ड, चुनाव आयोग को कानूनी शक्ति देगी सरकार सुनील अरोड़ा
    दिल्ली दंगे: कई पीड़ितों के जल गए दस्तावेज, मुआवजे की प्रक्रिया में आ रहीं दिक्कतें दिल्ली
    इन आसान तरीको को अपनाकर आप भी पा सकते हैं आधार कार्ड की फ़्रेंचाइज़ी भारत की खबरें
    राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो जान लें इसके आवेदन की प्रक्रिया वोटर ID कार्ड

    काम की बात

    इस योजना के तहत फ्री में लें रसोई गैस कनेक्शन, जानें आवेदन की प्रक्रिया नरेंद्र मोदी
    क्रेडिट कार्ड पेमेंट की देरी पर बैंकों में कितना जुर्माना लगता है? क्रेडिट कार्ड
    कोविड महामारी के दौरान EPF से निकाल सकते हैं पैसा, जानें प्रक्रिया कोरोना वायरस
    SBI का अलर्ट! ATM फ्रॉड से बचने के लिए इस तरह निकालें पैसे साइबर अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025