NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / भारत में 32% विदेशी कर्मचारियों को मिलती है 70 लाख रुपये सालाना सैलरी
    अगली खबर
    भारत में 32% विदेशी कर्मचारियों को मिलती है 70 लाख रुपये सालाना सैलरी

    भारत में 32% विदेशी कर्मचारियों को मिलती है 70 लाख रुपये सालाना सैलरी

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 20, 2019
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अर्थव्यवस्था में पहले की तुलना में काफ़ी सुधार हुआ है, शायद इसी वजह से भारत में काम करने वाले विदेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    इसकी एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि उन्हें यहाँ मोटा वेतन मिलता है।

    जानकारी के अनुसार, भारत में काम करने वाले 32% विदेशी कर्मचारियों की सालाना सैलरी 1 लाख डॉलर (लगभग 70 लाख रुपये) या इससे ज़्यादा है। जबकि, अन्य देशों में केवल 18% विदेशी कर्मचारियों को इतनी सैलरी मिलती है।

    संतुष्टि

    अन्य देशों के अपेक्षा भारत में मिलती है ज़्यादा संतुष्टि

    जानकारी के लिए बता दें कि भारत में काम करने वाले 48% विदेशियों का मानना है कि भारत आने का उनका फ़ैसला करियर के लिए फ़ायदेमंद रहा है और उन्हें यहाँ ज़्यादा संतुष्टि मिली है।

    वहीं, दुनिया के अन्य देशों में काम करने वाले केवल 42% विदेशी कर्मचारी ऐसा मानते हैं।

    इस हिसाब से देखा जाए तो विदेशियों को भारत में काम करना पसंद आ रहा है और उन्हें यहाँ अन्य देशों की अपेक्षा ज़्यादा संतुष्टि भी मिल रही है।

    प्रमोशन

    भारत में मिलता है तेज़ी से प्रमोशन

    भारत में काम करने वाले लगभग 58% विदेशी कर्मचारी ये मानते हैं कि भारत आकर उन्होंने नई स्किल सिखी है, इस वजह से उनका करियर ग्राफ़ ऊपर गया है।

    प्रमोशन मिलने के मामले में भी भारत अन्य देशों से बेहतर है। 29% विदेशी कर्मचारी मानते हैं कि भारत आने के बाद उन्हें तेज़ी से प्रमोट किया गया।

    वहीं, यहाँ काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों की सैलरी भी तेज़ी से बढ़ी है। यहाँ सैलरी की औसतन बढ़ोतरी 24% रही है।

    जानकारी

    अन्य विकसित देशों की अपेक्षा भारत में कम है कॉस्ट ऑफ़ लिविंग

    सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 48% विदेशी कर्मचारी ये मानते हैं कि भारत में ख़र्च करने के लिए उनके पास ज़्यादा पैसे होते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि भारत में कॉस्ट ऑफ़ लिविंग अन्य विकसित देशों की अपेक्षा काफ़ी कम है।

    विदेश

    भारतीय प्रोफेशनल्स को लुभा रहा है विदेश

    सर्वे रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय प्रोफेशनल्स विदेशों में काम करने के लिए ज़्यादा इच्छुक होते हैं।

    अगर फ़ाइनेंस सेक्टर की बात करें तो 24% भारतीय प्रोफेशनल्स विदेश जाना चाहते हैं, जबकि हेल्थ सेक्टर के 11% भारतीय प्रोफेशनल्स विदेश में नौकरी करना चाहते हैं। वहीं इंजीनियरिंग सेक्टर के भी 11% भारतीय प्रोफेशनल्स विदेशों में नौकरी करना चाहते हैं।

    इस वजह से भारत में विदेशी कर्मचारियों के लिए काम करने के मौक़े ज़्यादा बन रहे हैं।

    पसंद

    भारतीयों को काम करने के लिए पसंद है अमेरिका, ब्रिटेन और UAE

    HSBC इंडिया के रिटेल बैंकिंग हेड रामकृष्णन एस के अनुसार, "इस रिपोर्ट को दुनिया के 163 मार्केट के 18,059 एक्सपैट्स से बात करके तैयार की गई है। जहाँ तक भारतीय एक्सपैट्स की बात है, तो उन्हें ब्रिटेन, अमेरिका और UAE काम करने के लिए पसंद है।"

    रामकृष्णन ने आगे कहा, "भारतीय एक्सपैट्स ऐसा अपने करियर को ऊँचाई देने, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और अपनी आय को बढ़ाने के मक़सद से करते हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्यवसाय

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    व्यवसाय

    भारत में अमीर लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं ये पाँच क्रेडिट कार्ड HDFC
    एकदम नया जैसा पुराना सामान खरीदना चाहते हैं तो इन वेबसाइटों का करें इस्तेमाल फ्लिपकार्ट
    क्यों आपको डेबिट कार्ड की जगह चुनना चाहिए क्रेडिट कार्ड, जानें वजह डेबिट कार्ड
    भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन से जुड़े सभी प्रावधान जानें यहाँ भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025