LOADING...
फोर्ब्स ने जारी की 100 अमीर भारतीयों की सूची, मुकेश अंबानी शीर्ष पर बरकरार

फोर्ब्स ने जारी की 100 अमीर भारतीयों की सूची, मुकेश अंबानी शीर्ष पर बरकरार

Oct 08, 2020
06:44 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'फोर्ब्स' ने गुरुवार को साल 2020 के शीर्ष 100 भारतीय अरबपतियों की सूची जारी कर दी है। इसमे में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने शीर्ष क्रम को बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं। कोरोना वायरस माहमारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में जियो में आए विदेशी निवेश के कारण उनकी संपत्ति में भारी उछाल देखने को मिला है।

संपत्ति

88.7 अरब डॉलर है मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति

फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। शीर्ष 100 धनकुबेरों के पास कुल 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति होना बताया गया है, जो पिछले साल की सूची में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 प्रतिशत अधिक है। सूची के अनुसार शीर्ष पर काबिज मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 88.7 अरब डॉलर (लगभग 6,160 अरब रुपये) है, जो दूसरे नंबर पर काबिज गौतम अडाणी की कुल संपत्ति से 63.5 अरब डॉलर अधिक है।

टॉप-10

ये हैं भारत के शीर्ष 10 अरबपति

मुकेश अंबानी के अलावा गौतम अडाणी 25.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे, शिव नाडर (20.4 अरब डॉलर) तीसरे, डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी (15.4 अरब डॉलर) चौथे और हिंदुजा ब्रदर्स (12.8 अरब डॉलर) पांचवे पायदान पर हैं। इसी तरह सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला (11.5 अरब डॉलर) छठे, पालोनजी मिस्त्री (11.4 अरब डॉलर) सातवें, उदय कोटक (11.3 अरब डॉलर) आठवें, गोदरेज फैमिली (11 अरब डॉलर) नवें और लक्ष्मी मित्तल (10.3 अरब डॉलर) दसवें पायदान पर हैं।

Advertisement

इजाफा

मुकेश अंबानी की संपत्ति में हुआ 37.3 अरब डॉलर का इजाफा

फोर्ब्स के अनुसार, इस साल मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 37.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके लिए लॉकडाउन में फेसबुक और गूगल सहित एक दर्जन से अधिक विदेशी कंपनियों द्वारा जियो में किया गया निवेश जिम्मेदार रहा है। कंपनी ने इन कंपनियों से कुल 20 अरब डॉलर का निवेश हासिल किया है। इसके बाद जियो के शेयरों में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी और अंबानी की आय में अप्रत्याशित उछाल देखने को मिला है।

Advertisement

महिलाएं

शीर्ष 100 अमीरों में सिर्फ तीन महिलाएं शामिल

फोर्ब्स की इस सूची में शीर्ष 100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं ही शामिल हैं। ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है। बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं की कुल संपत्ति 4.6 अरब डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं। इसी तरह तीन अरब डॉलर की संपत्ति के साथ USV की लीना तिवारी 47वें पायदान पर हैं। ऐसे में अब महिलाएं भी अमीरों की सूची में जगह बनाने लगी है।

पहली बार

इन कारोबारियों ने पहली बार बनाई फोर्ब्स सूची में जगह

फोर्ब्स द्वारा इस सूची में कई कारोबारियों ने पहली बार जगह बनाई है। इनमें इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक संजीव भीकचंदानी, रिलैक्सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, जेरोधा ब्रोकिंग के नितिन और निखिल कामथ, GRT ज्वेलर्स के जी राजेंद्र शामिल हैं। इसी तरह विनाती ऑर्गेनिक्स के विनोद सराफ, आरती इंडस्ट्रीज के चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगोई, IPCA लैबोरेट्रीज के प्रेमचंद्र गोधा, SRF के अरुण भारत राम और हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स के आरजी चंद्रर्मोगन शामिल हैं।

Advertisement