अगली खबर
EPF पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत की गई
लेखन
गजेंद्र
Jul 24, 2023
01:52 pm
क्या है खबर?
केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर मिलने वाले ब्याज दर को बढ़ा दिया है। अब ब्याज की दर 8.15 प्रतिशत तय की गई है।
केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (EPFO) बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए EPF पर 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर तय की थी और इसे अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था।
बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने इस पर अपनी मंजूरी दे दी है।
राहत
7 करोड़ से अधिक सदस्यों को मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक, EPFO बोर्ड की ओर से इसी साल मार्च में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया था। ब्याज की राशि EPF खाते में आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस फैसले से 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में EPF पर मिलने वाली ब्याज दर 8.10 प्रतिशत थी, जो इस बार बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत की गई है। अधिक जानकारी EPFO की वेबसाइट पर उपलब्ध है।