Page Loader
एलन मस्क पर लगा स्पेस-X की महिला कर्मचारियों के साथ यौन संबंध रखने का आरोप
एलन मस्क पर कर्मचारियों से यौन संबंध रखने का लगा आरोप

एलन मस्क पर लगा स्पेस-X की महिला कर्मचारियों के साथ यौन संबंध रखने का आरोप

Jun 12, 2024
02:41 pm

क्या है खबर?

स्पेस-X के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क पर एक इंटर्न सहित अपनी 2 महिला कर्मचारियों के साथ यौन संबंध रखने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उन पर एक अन्य कर्मचारी से अपने बच्चे पैदा करने के लिए कहने का भी आरोप है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने अपनी स्पेस-X और टेस्ला दोनों कंपनियों में महिला कर्मचारियों को असहज करने वाला माहौल बनाया।

आरोप

मस्क पर लगे ये आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, यौन संबंध बनाने के बाद मस्क ने स्पेस-X की उस महिला इंटर्न को अपनी कार्यकारी टीम में शामिल कर लिया था। तीसरी महिला का दावा है कि मस्क ने उससे कई बार अपने बच्चे पैदा करने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। मस्क के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद उस महिला के वेतन में वृद्धि से इनकार कर दिया गया और उसके प्रदर्शन के बारे में भी शिकायतें की गईं।

पहले आरोप

पहले भी मस्क पर लगे हैं ऐसे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब मस्क पर इस तरह के आरोप लगे हैं। 2021 में स्पेस-X के 5 पूर्व कर्मचारियों ने दावा किया था कि मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X में यौन उत्पीड़न होता है। मस्क पर एक निजी विमान पर एक फ्लाइट अटेंडेंट के सामने खुद को नग्न करने का भी आरोप है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेस्ला की कई महिला कर्मचारियों का दावा है कि मस्क कई बार उनका पीछा भी करते हैं।