Loading...
कैरेक्टर AI के 60 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी देगी डिज्नी
कैरेक्टर AI के कर्मचारियों को नौकरी देगी डिज्नी

कैरेक्टर AI के 60 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी देगी डिज्नी

Oct 19, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

डिज्नी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट बनाने वाली कंपनी कैरेक्टर AI के ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी देने जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी कम से कम 60 कर्मचारियों को नौकरी का ऑफर देने पर राजी हुई है। ये कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी हैं। इस बारे में दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते की जानकारी एक कानूनी दस्तावेज से सामने आई है। हालांकि, दूसरी कंपनी इससे बेहतर ऑफर देकर इस समझौते को बदल सकती है।

खर्च

हर साल इतना खर्च करेगी कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी इन कर्मचारियों पर हर साल करीब 6 करोड़ डॉलर (लगभग 570 करोड़ रुपये) खर्च कर सकती है।

इसमें वेतन और दूसरे भुगतान शामिल हैं। दस्तावेज में बताया गया है कि नौकरी का ऑफर पाने वाले ज्यादातर कर्मचारियों ने इसे स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अभी यह सौदा पूरी तरह पक्का नहीं हुआ है।

अगर कोई दूसरी कंपनी इससे ज्यादा कीमत का प्रस्ताव देती है, तो उसे भी मौका मिल सकता है।

सौदा

कैरेक्टर AI के कुछ हिस्से भी खरीदेगी डिज्नी

कैरेक्टर AI ने बताया था कि डिज्नी उसके कुछ हिस्से खरीदने के लिए 2 करोड़ डॉलर (लगभग 190 करोड़ रुपये) देने को तैयार है।

कंपनी के पूर्व CEO करनदीप आनंद भी हाल ही में डिज्नी के पहले CTO बने हैं। हालांकि, कैरेक्टर AI इस समय आर्थिक और कानूनी मुश्किलों का सामना कर रही है।

कंपनी पर खर्च का दबाव बढ़ रहा है और संभावित मुकदमों को लेकर भी चिंता है। सरकारी एजेंसियां भी उसके कामकाज की जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENT

सवाल

चैटबॉट के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

कैरेक्टर AI पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

एक 14 साल के लड़के की मां ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया था। उनका आरोप था कि आत्महत्या करने से पहले उनका बेटा कंपनी के एक चैटबॉट के संपर्क में काफी समय बिताता था।

इस मामले के बाद बच्चों पर चैटबॉट के असर को लेकर चिंता बढ़ गई। कंपनी को इन कानूनी मामलों और सरकारी जांच का भी सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENT