Page Loader
साइरस पूनावाला के घर की कीमत है 750 करोड़ रुपये, जानिए उनकी संपत्ति और कार कलेक्शन
साइरस पूनावाला का जन्म 11 मई 1941 को पुणे में हुआ था

साइरस पूनावाला के घर की कीमत है 750 करोड़ रुपये, जानिए उनकी संपत्ति और कार कलेक्शन

Apr 07, 2023
06:54 pm

क्या है खबर?

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के चेयरमैन साइरस पूनावाला भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उनका जन्म 11 मई, 1941 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने घर के कारोबार में हाथ बंटाया। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स कार बनाने का काम शुरू किया, लेकिन वह इसमें असफल रहे।

संपत्ति

साइरस पूनावाला की संपत्ति और कार कलेक्शन

साइरस पूनावाला ने 1966 में सीरम इंस्टीट्यूट की स्थापना की और यह कंपनी आज दुनिया के सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है। पूनावाला मुंबई के बीच कैंडी स्थित लिंकन हाउस में रहते हैं जिसकी कीमत करीब 750 करोड़ रुपये है। इस आलीशान घर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पूनावाला के पास रोल्स रॉयस, लेम्बोर्गिनी, गेम्बाला और फरारी समेत कई लग्जरी कारें हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूनावाला की कुल संपत्ति लगभग 1,841 अरब रुपये है।