Page Loader
अब कॉइनबेस ने की 950 कर्मचारियों की छंटनी, खर्च कम करना है लक्ष्य
कॉइनबेस ने 950 कर्मचारियों के छंटनी की घोषणा की है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अब कॉइनबेस ने की 950 कर्मचारियों की छंटनी, खर्च कम करना है लक्ष्य

Jan 11, 2023
01:24 pm

क्या है खबर?

क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म कॉइनबेस ने अपने खर्च को कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की है। कॉइनबेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ब्रायन आर्मस्ट्रांग ने अपनी आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उन्होंने कंपनी के खर्च को लगभग 25 प्रतिशत कम करने का कठिन निर्णय लिया है, जिसके लिए कंपनी के लगभग 950 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को इस कठिन दौर में मदद के लिए कंपनी की ओर से व्यापक पैकेज मिलेगा।

जानकारी

प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा कुछ हफ्ते का वेतन और बीमा

कॉइनबेस के प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी की ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें HR से मिलने के निमंत्रण के साथ अन्य जानकारियां हैं। कंपनी सभी प्रभावित कर्मचारियों को एक व्यापक पैकेज देगी, जिसमें अमेरिकी कर्मचारियों को करीब 14 हफ्ते का वेतन शामिल है। इसके साथ ही जो कर्मचारी दो साल से अधिक समय से कंपनी के साथ हैं, उन्हें 18 हफ्ते का वेतन मिलेगा। सभी प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी स्वास्थ्य बीमा और अन्य लाभ भी उपलब्ध कराएगी।