Page Loader
सिप्ला के अध्यक्ष युसूफ हमीद ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति 
सिप्ला के अध्यक्ष युसूफ हमीद ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे

सिप्ला के अध्यक्ष युसूफ हमीद ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति 

Jun 15, 2023
10:17 am

क्या है खबर?

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला के अध्यक्ष युसूफ हमीद जाने-माने भारतीय वैज्ञानिक और अरबपति व्यवसायी हैं। उनका जन्म 25 जुलाई, 1936 को पोलैंड के विलनियस में हुआ था, जो अब लिथुआनिया में है। जन्म के कुछ समय बाद वह अपने माता-पिता के साथ भारत चले आए और यहां मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया।

संपत्ति

यूसुफ हमीद की संपत्ति 

स्नातक के बाद उन्होंने इंग्लैंड से रसायन विज्ञान में परास्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद क्राइस्ट कॉलेज, कैम्ब्रिज से उन्होंने अपनी PhD पूरी की। सिप्ला की स्थापना उनके पिता ख्वाजा अब्दुल हमीद ने 1935 में की थी। पिता की मृत्यु के बाद हामिद को दवा व्यवसाय विरासत में मिला। हमीद ने अस्थमा जैसी कुछ अन्य बीमारियों के लिए सस्ती दवाओं को विकसित किया। फोर्ब्स के अनुसार, हमीद की कुल संपत्ति 164 अरब रुपये से अधिक है।