Page Loader
पति-पत्नी ने शुरू की थी BYJU'S कंपनी, आज इतनी है उनकी संपत्ति
बायजू का जन्म केरल के अझिकोड गांव में हुआ था (तस्वीर: इंस्टा/@divyagokulnath)

पति-पत्नी ने शुरू की थी BYJU'S कंपनी, आज इतनी है उनकी संपत्ति

Feb 21, 2023
07:47 pm

क्या है खबर?

BYJU'S के को-फाउंडर बायजू रवींद्रन आज भारत के कुछ सबसे सफल उद्यमियों में से एक हैं। बायजू का जन्म 15 जुलाई, 1980 में केरल के अझिकोड गांव में हुआ था। बायजू ने अझिकोड गांव से स्कूली शिक्षा मलयालम माध्यम में प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने कन्नूर के कालीकट विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। बायजू ने CAT परीक्षा भी दी थी, जिसमें उन्हें 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया।

संपत्ति

इतनी है कुल संपत्ति

पढ़ाई के बाद बायजू ने इंग्लैंड में एक शिपिंग फर्म में सर्विस इंजीनियर के तौर पर काम किया था। काम में मन न लगने के कारण बायजू ने कोचिंग संस्थान खोलने पर विचार किया और अपने दोस्त के घर की छत पर बच्चों को पढ़ाने लगे। कुछ सालों तक पढ़ाने के बाद बायजू ने अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ के साथ 2011 में BYJU'S की स्थापना की। आज बायजू और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति लगभग 29,000 करोड़ रुपये है।