NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / BoB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल
    बिज़नेस

    BoB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल

    BoB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल
    लेखन रोहित राजपूत
    Mar 20, 2022, 07:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    BoB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल
    BoB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान

    अगर आप अच्छे और सस्ते घर की तलाश कर रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। BoB की तरफ से 24 मार्च को ई-ऑक्शन आयोजित किया जा रहा, जिसमें कोई भी शख्स भाग लेकर सस्ते में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आप पूरे देश में कहीं भी सस्ते में मकान-दुकान और प्लाट खरीद सकते हैं। अगर आपको भी इस ऑक्शन में शामिल होना है तो जानिए कैसे भाग ले सकते हैं।

    ऑक्शन के बारे में BoB ने दी जानकारी

    BoB ने इस ऑक्शन के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह ई-ऑक्शन 24 मार्च, 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें रिहायशी मकान और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को मार्केट रेट से कम में खरीदा जा सकता है। यह ई-ऑक्शन सिक्योरिटी एंड कंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड इन्फोर्समेंट और सिक्युरिटी इंटरेंस्ट, 2002 (SARFAESI) एक्ट के तहत आयोजित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑक्शन पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होगा।

    ये रहा BoB का ट्वीट

    Ab karein apni life ki best investment. Participate in the Mega e-Auction on 24.03.2022 by #BankofBaroda aur kharidein apni dream property with ease.
    Know more https://t.co/Jeq8bKupcH#AzadKaAMritMahotsav @AmritMahotsav pic.twitter.com/05XsWgwhIg

    — Bank of Baroda (@bankofbaroda) March 17, 2022

    यहां देखें नीलामी होने वाली जगहों के नाम

    BoB के ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑक्शन में देश के कई राज्यों की प्रापर्टी बेची जा रही है, जिसकी लिस्ट आप www.bankofbaroda.in/-/media देख सकते हैं। बता दें कि यह ई-ऑक्शन पहले 23 मार्च को होने वाला था, लेकिन अब यह 24 मार्च को होगा। ई-ऑक्शन के बारे में अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप BoB द्वारा दिए गए अधिकारिक लिंक www.bankofbaroda.in/e-auction विजिट कर सकते हैं। ऑक्शन में शामिल होने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।

    ऑक्शन के लिए इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन

    सबसे पहले आपको e-Bkary पोर्टल www.ibapi.in पर विजिट करें। अब अपनी ई मेल ID और पासवर्ड डालें। इस प्रक्रिया के बाद आप दिए गए कैप्चा को भरकर लॉग-इन करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इसके बाद हेयर फॉर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे 'रजिस्टर एज बॉयर' बॉक्स पर क्लिक करना पड़ेगा। जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

    इस तरह के मकान-दुकानों की होती है नीलामी

    बैंक उन मकान-दुकानों की नीलामी करता है, जिनका लोन चुकाया नहीं जाता है। इसके लिए बैंकों के पास अधिकार होता है कि वह दिए गए लोन की बकाया रकम ऐसी प्रॉपर्टी को बेचकर वसूल कर सकें। बता दें कि इस ऑक्शन में शामिल होने के लिए आपको KYC दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इसे जल्द से जल्द वेरिफाई करा लें। इसके लिए कम से कम दो दिनों का समय लग सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    काम की बात
    बैंक ऑफ बड़ौदा

    काम की बात

    NPS के लॉक इन पीरियड में हुआ बदलाव, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा केंद्र सरकार
    22 मार्च को लॉन्च हो रहा रियलमी GT निओ 3, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस रियलमी मोबाइल
    भारतपे ने शुरू की गोल्ड लोन सेवा, 20 लाख रुपये तक मिलेगा कर्ज लोन
    होली पर बाइक चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, रंगों से बचने में होगी आसानी ऑटोमोबाइल

    बैंक ऑफ बड़ौदा

    BoB दे रहा सात फीसदी ब्याज की दर से कार लोन, जानिए इसके बारे में सबकुछ भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023