Page Loader
अमेरिकी शेयर बाजार में कल रही मंदी, भारतीय बाजार आज ऐसा रहने का है अनुमान
अमेरिकी शेयर बाजार में कल रही मंदी (तस्वीर: फ्रीपिक)

अमेरिकी शेयर बाजार में कल रही मंदी, भारतीय बाजार आज ऐसा रहने का है अनुमान

Dec 19, 2024
09:45 am

क्या है खबर?

अमेरिकी शेयर बाजार में बीते दिन (18 दिसंबर) बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबारी दिन खत्म होने तक डाओ जोंस इंडेक्स 1,123 अंक गिरकर 42,336.87 पर बंद हुआ, जबकि नैसडैक इंडेक्स भी 600 अंक से ज्यादा टूटा गया। बाजार के जानकारों का कहना है कि 2025 में 4 रेट कट की जगह सिर्फ 2 रेट कट होने की संभावना है। इस गिरावट के कारण निवेशकों में चिंता फैल गई है और बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है।

असर

भारतीय बाजार पर क्या होगा इसका असर?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने 0.25 फीसदी रेट कट का ऐलान किया, जो लगातार तीसरी बार हुआ है। इसके बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई है और ग्लोबल मार्केट भी प्रभावित हुए हैं। इस रेट कट के कारण बाजार का मूड बिगड़ गया है, जिससे भारतीय बाजारों पर भी दबाव बढ़ सकता है। खासकर IT कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि वैश्विक संकेत भारतीय बाजारों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

आशंका

IT शेयरों में हो सकती है गिरावट

गिफ्टी निफ्टी फिलहाल ग्रीन जोन में है, लेकिन पहले यह 300 अंक नीचे था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज स्थिरता देखने को मिल सकती है, लेकिन IT शेयरों में गिरावट हो सकती है। फेडरल रिजर्व की कमेंट्री से बाजार में डर है, क्योंकि 2025 में सिर्फ 2 रेट कट की संभावना है और महंगाई पर सख्ती की जरूरत बताई गई है। इसके कारण IT शेयरों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे भारतीय बाजार पर भी असर पड़ सकता है।