
BBC ने AI स्टार्टअप परप्लेक्सिटी को दी कानूनी कार्रवाई चेतावनी, जानिए क्या है मामला
क्या है खबर?
ब्रिटेन की न्यूज कंपनी BBC ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च इंजन परप्लेक्सिटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, BBC का आरोप है कि परप्लेक्सिटी ने उसकी वेबसाइट से जानकारी लेकर अपने AI सिस्टम को तैयार किया है।
BBC ने परप्लेक्सिटी को पत्र भेजकर चेताया है कि अगर उसने कंटेंट का इस्तेमाल बंद नहीं किया तो वह अदालत से कार्रवाई की मांग करेगा। न्यूज कंपनी मुआवजे और डाटा हटाने की मांग भी कर रही है।
आरोप
क्या है परप्लेक्सिटी पर आरोप?
BBC का कहना है कि परप्लेक्सिटी ने उसकी खबरों और लेखों का इस्तेमाल करके अपने AI मॉडल को ट्रेन किया है।
BBC ने आरोप लगाया कि यह उसकी अनुमति के बिना किया गया, जो बौद्धिक संपदा नियमों का उल्लंघन है।
कंपनी चाहती है कि परप्लेक्सिटी तुरंत यह स्क्रैपिंग बंद करे, अब तक की लिए गए कंटेंट हटाए और इसके बदले उचित मुआवजा दे। BBC ने कहा है कि वह जरूरत पड़ने पर कोर्ट से रोक लगाने की भी मांग करेगी।
मामले
पहले भी उठ चुके हैं ऐसे मामले
परप्लेक्सिटी पर इससे पहले भी कई मीडिया संस्थानों ने आरोप लगाए हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अक्टूबर, 2023 में इसे चेतावनी नोटिस भेजा था। फोर्ब्स और वायर्ड जैसी वेबसाइटों ने भी इसकी आलोचना की थी। परप्लेक्सिटी ने कहा है कि वो मीडिया कंटेंट के बदले राजस्व-साझाकरण मॉडल लाने की कोशिश कर रही है।
कंपनी ने BBC के आरोपों को गलत और अवसरवादी बताया है। अभी तक BBC और परप्लेक्सिटी ने मामले पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है।