
बजाज ऑटो के CEO राजीव बजाज की कितनी है संपत्ति?
क्या है खबर?
बजाज ऑटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजीव बजाज देश के जाने-माने व्यवसायी हैं।
राजीव का जन्म 21 दिसंबर, 1966 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सेंट उर्सुला हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने 1988 में पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और 1990 में उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
संपत्ति
राजीव बजाज की संपत्ति
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राजीव बजाज समूह में शामिल हुए, जिसकी स्थापना उनके परदादा जमनालाल बजाज ने 1926 में की थी।
उन्होंने 1990-1995 तक मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई यूनिट, 1995-2000 तक रिसर्च एंड डेवलपमेंट और 2000-2005 तक उन्होंने और मार्केटिंग और सेल्स विभागों में बजाज ऑटो को सेवा दी है।
2005 में उन्होंने बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।
फोर्ब्स के अनुसार, राजीव बजाज की अनुमानित कुल संपत्ति 355 अरब रुपये से अधिक है।