Page Loader
प्रसिद्ध शेयर बाजार विश्लेषक अश्विनी गुजराल का 52 साल की उम्र में निधन
अश्विनी गुजराल ने वर्ष 1997 में स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में अपना करियर शुरू किया था (तस्वीर: ट्विटर/@RaviPksThakur)

प्रसिद्ध शेयर बाजार विश्लेषक अश्विनी गुजराल का 52 साल की उम्र में निधन

Feb 27, 2023
03:42 pm

क्या है खबर?

प्रसिद्ध शेयर बाजार विश्लेषक अश्विनी गुजराल का आज 52 साल की उम्र में को निधन हो गया। गुजराल तकनीकी विश्लेषण और दैनिक बाजार दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए कई समाचार चैनलों पर अक्सर दिखाई देते थे। भारतीय शेयर बाजार में गुजराल प्रसिद्ध व्यक्तित्व थे और तकनीकी विश्लेषण में विशेषज्ञता के लिए वह व्यापक रूप से पहचाने जाते थे। अश्विनी गुजराल के निधन पर शेयर बाजार के कई जानकारों और एंकरों ने गहरा शोक जताया है।

मार्केट ट्रेडिंग

गुजराल ने 1997 शुरू की मार्केट ट्रेडिंग 

अश्विनी गुजराल ने मणिपाल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने टाउन विश्वविद्यालय से MBA भी किया हुआ है। साल 1997 में गुजराल ने स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने IIT-खड़गपुर जैसे संस्थानों में तकनीकी विश्लेषण और व्यापार पर कार्यशालाएं भी आयोजित कीं। वह 'हाउ टू मेक मनी ट्रेडिंग विथ चार्ट्स' और 'हाउ टू मेक मनी इन इंट्राडे' जैसी कई अन्य प्रसिद्ध पुस्तकों की श्रृंखला के लेखक थे।