Page Loader
टिम कुक पर सालभर में इतना खर्च करती है ऐपल, वेतन की जानकारी भी आई सामने
ऐपल CEO टिम कुक के सालाना वेतन की जानकारी आई सामने

टिम कुक पर सालभर में इतना खर्च करती है ऐपल, वेतन की जानकारी भी आई सामने

Jan 12, 2024
12:40 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने आज (12 जनवरी) निवेशकों के लिए अपना वार्षिक स्टेटमेंट प्रकाशित किया है। इस स्टेटमेंट में ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक सहित कंपनी के कई अन्य अधिकारियों के कुल खर्च का विवरण शामिल है। इससे कंपनी के अधिकारियों के खर्च के साथ-साथ शेयरधारक प्रस्तावों समेत कई अन्य के बारे में विवरण सामने आए हैं। कंपनी ने कहा है कि उसकी वार्षिक शेयरधारक बैठक 28 फरवरी को होने वाली है।

वेतन

टिम कुक के वेतन में आई कमी

2023 में कुक पर कुल खर्च में गिरावट दर्ज हुई है। 2023 में उन पर खर्च के लिए 8.4 करोड़ डॉलर (लगभग 617 करोड़ रुपये) तय किए गए थे, जो साल के अंत तक 9.94 करोड़ डॉलर (लगभग 824 करोड़ रुपये) पहुंच गए। 2023 में उन पर खर्च 40 प्रतिशत घटकर 4.9 करोड़ डॉलर (लगभग 406 करोड़ रुपये) था। कुक ने 2023 में लगभग 524 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 2022 की तुलना में 40 प्रतिशत कम है।

खर्च

कुक का हवाई खर्च बढ़ा

ऐपल का कहना है कि 2023 में कंपनी ने कुक के लिए व्यक्तिगत हवाई यात्रा यात्रा के लिए लगभग 13.46 करोड़ रुपये खर्च किए, जो 2022 में खर्च किए गए खर्च से दोगुने से भी अधिक है। कंपनी ने कुक के लिए सुरक्षा पर लगभग 6.80 करोड़ रुपये खर्च किए। रिपोर्ट के अनुसार, कुक का वार्षिक वेतन 30 लाख डॉलर (लगभग 24.89 करोड़ रुपये) है और वह हर साल 46.97 करोड़ डॉलर (लगभग 389.75 करोड़ रुपये) शेयर से कमाते हैं।