NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अमेजन ने फिर की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर
    अगली खबर
    अमेजन ने फिर की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर
    अमेजन ने फिर कर्मचारियों की छंटनी की है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    अमेजन ने फिर की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 04, 2024
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने इस साल की शुरुआत में अपने अलग-अलग विभागों से कर्मचारियों की छंटनी की थी।

    कंपनी ने अपने क्लाउड कंप्यूटिंग आर्म अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) से सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।

    अमेजन अपने पुनर्गठन के योजना पर काम कर रही और इसीलिए वह कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है। इस छंटनी से प्रभावित सभी कर्मचारियों को कंपनी राहत पैकेज प्रदान करेगी।

    असर

    इन विभागों पर पड़ेगा असर

    रिपोर्टों के अनुसार, AWS महत्वपूर्ण पुनर्गठन से गुजर रही है, जिसके कारण इसके फिजिकल स्टोर टेक्नोलॉजी, बिक्री और मार्केटिंग विभाग में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

    AWS ने कहा कि वह छंटनी किए गए कर्मचारियों के लिए आंतरिक अवसर खोजने की कोशिश कर रही है, क्योंकि कंपनी में हजारों पद वर्तमान में खाली हैं।

    गीकवायर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि वह कर्मचारियों की भर्ती जारी रखेगी।

    छंटनी

    अमेजन ने इस साल की कर्मचारियों की छंटनी

    अमेजन ने पिछले साल अपने लागत में कटौती करने के लिए वैश्विक स्तर पर 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

    इस साल भी कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी जारी रखी है। प्राइम वीडियो डिवीजन, MGM स्टूडियो और बाइ विद प्राइम डिवीजन से कंपनी करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकल चुकी है।

    इसके अलावा अमेजन के स्वामित्व वाली गेमिंग कंपनी ट्विच ने भी 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेजन
    छंटनी

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    अमेजन

    एम्पीयर ने पेश किया गो इलेक्ट्रिक फेस्ट, जानिए क्या मिलेगा फायदा  एम्पीयर इलेक्ट्रिक
    जहां से शुरू किया अमेजन, अब उस घर को छोड़ रहे जेफ बेजोस; साझा किया वीडियो जेफ बेजोस
    अमेजन ने की 180 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग के कर्मचारी हुए प्रभावित छंटनी
    अमेजन पर भी ऑनलाइन बिकेगीं हुंडई कार, अगले साल से होगी शुरुआत एलेक्सा

    छंटनी

    गूगल ने कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए खर्च किए अरबों रुपये गूगल
    पेपाल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 2,500 लोगों की जाएगी नौकरी बिज़नेस
    वैश्विक स्तर पर इस महीने 28,000 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी- रिपोर्ट अमेजन
    अमेजन आगे भी कर सकती है कर्मचारियों की छंटनी, CFO ने दिए संकेत अमेजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025