LOADING...
एयरटेल के ग्राहकों का आंकड़ा 65 करोड़ के पार, दूसरे पायदान पर पहुंची
एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ के पार पहुंच गई है

एयरटेल के ग्राहकों का आंकड़ा 65 करोड़ के पार, दूसरे पायदान पर पहुंची

Apr 02, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने वैश्विक स्तर पर 65 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। GSMA इंटेलिजेंस के अनुसार, एयरटेल मोबाइल ग्राहक आधार के मामले में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है और इसका परिचालन भारत और अफ्रीका में फैला हुआ है। भारत में यह 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है और 5G सेवाएं शुरू करने वाली पहली कंपनी थी।

बयान 

इस उपलब्धि पर कंपनी ने क्या कहा?

भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा, "वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी ऑपरेटर बनकर 65 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करना हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने ग्राहकों को प्रतिदिन बेहतर सेवा प्रदान करें।" उन्होंने आगे कहा कि कंपनी नवाचार, विश्वसनीयता और अनुभव के स्तर को और ऊंचा उठाने का प्रयास करेगी, ताकि ग्राहक के साथ हर बातचीत विश्वास अर्जित करने और मूल्यवान संबंध प्रदान करने का अवसर हो।

सेवाएं

ग्राहकों को मिल रहीं ये अन्य सेवाएं 

एयरटेल अब भारत में एक्सट्रीम एयरफाइबर (FWA) और एकीकृत IPTV सेवा पेश करती है। कंपनी ने बताया कि एयरटेल अब 13 करोड़ से अधिक घरों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं और 15 करोड़ से अधिक में डिजिटल टीवी सेवा दे रही है। इसके अलावा यह मिशन-क्रिटिकल समाधान प्रदान करती है। कंपनी ने बताया कि इनमें एयरटेल IQ, साइबर सुरक्षा, SD-WN, क्लाउड, प्रबंधित सेवाएं और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) के साथ-साथ सुरक्षित कनेक्टिविटी भी शामिल है।

Advertisement