NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अडाणी ग्रीन एनर्जी ने जुटाए 92 अरब रुपये, अक्षय ऊर्जा परियोजना को मिलेगा फायदा
    अगली खबर
    अडाणी ग्रीन एनर्जी ने जुटाए 92 अरब रुपये, अक्षय ऊर्जा परियोजना को मिलेगा फायदा
    अडाणी ग्रीन एनर्जी ने जुटाए 92 अरब रुपये

    अडाणी ग्रीन एनर्जी ने जुटाए 92 अरब रुपये, अक्षय ऊर्जा परियोजना को मिलेगा फायदा

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Mar 03, 2025
    11:50 am

    क्या है खबर?

    अडाणी ग्रीन एनर्जी ने राजस्थान में अपनी अक्षय ऊर्जा परियोजना के लिए 1.06 अरब डॉलर (लगभग 92 अरब रुपये) जुटाए हैं। यह पैसा 2021 में लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए इस्तेमाल होगा।

    हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह राशि लोन के जरिए आई या बॉन्ड बेचकर इकट्ठा की गई है। इससे पहले, अडाणी ग्रीन एनर्जी ने 60 करोड़ डॉलर (लगभग 5,200 करोड़ रुपये) के बॉन्ड जारी करने की योजना टाल दी थी।

    निवेश

    अडाणी समूह जुटाएगा 1,100 अरब रुपये

    अडाणी समूह अगले 5 साल में 12.5 अरब डॉलर (लगभग 1,100 अरब रुपये) जुटाने की योजना बना रहा है।

    यह पैसा 57.16 अरब डॉलर (लगभग 4,990 अरब रुपये) के निवेश का हिस्सा होगा। कंपनी यह रकम शेयर बेचकर या अन्य माध्यमों से जुटा सकती है। नए फंड का 85 प्रतिशत हिस्सा बिजली, उपयोगिताओं और हरित ऊर्जा में लगाया जाएगा।

    पिछले 5 साल में अडाणी समूह ने 13.8 अरब डॉलर (लगभग 1,200 अरब रुपये) जुटाए थे।

    वित्तीय स्थिति

    अडाणी समूह की वित्तीय स्थिति मजबूत

    अडाणी समूह की आर्थिक स्थिति अभी मजबूत बनी हुई है।

    सितंबर, 2024 तक कंपनी के पास 53,024 करोड़ रुपये की नकदी थी, जो उसके कुल कर्ज का 20.5 प्रतिशत है। इससे साफ है कि कंपनी के पास कर्ज चुकाने और नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए पर्याप्त पैसा है।

    अडाणी समूह ने अमेरिकी आरोपों को गलत बताया है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। कंपनी का मुख्य बुनियादी ढांचा सेक्टर अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अडाणी समूह

    ताज़ा खबरें

    ऐपल अपने स्मार्ट ग्लास के लिए बना रही खास चिप ऐपल
    BSF ने सांबा में मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश पाकिस्तान समाचार
    कंगना रनौत बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में आजमाएंगी किस्मत, हाथ लगी ये धांसू हॉरर फिल्म कंगना रनौत
    चीन ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर चिंता जताई, शांति के लिए साथ काम करने को तैयार पाकिस्तान समाचार

    अडाणी समूह

    SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ीं, संसदीय समिति ने तलब किया SEBI
    गौतम अडाणी पर अमेरिका में लगा रिश्वतखोरी का आरोप, गिरफ्तारी वारंट जारी  गौतम अडाणी
    गौतम अडाणी पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह के इन शेयरों में आई गिरावट गौतम अडाणी
    गौतम अडाणी के खिलाफ अमेरिका ने क्यों जारी किया गिरफ्तारी वारंट, क्या है पूरा मामला? गौतम अडाणी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025