आधार कार्ड 14 जून तक मुफ्त में कर सकते हैं ऑनलाइन अपडेट, जानिए आसान तरीका
क्या है खबर?
आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने की समयसीमा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 14 जून, 2024 तक बढ़ा दी है।
भारतीय निवासियों के पास अब अपने पहचान प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को मुफ्त में अपडेट करने के लिए लगभग 10 दिन हैं।
नियम के अनुसार, व्यक्तियों को अपने आधार नामांकन की तिथि से हर 10 साल में अपने POI और POA दस्तावेजों को अपडेट करना होता है। आप आसानी से विवरण अपडेट कर सकते हैं।
तरीका
आधार को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?
आधार कार्ड के विवरण को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें। इसके बाद 'माय आधार' टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से 'अपडेट योर आधार' चुनें।
अब आपको 'अपडेट आधार डिटेल (ऑनलाइन)' पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहां 'अपडेट डॉक्यूमेंट' पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP के लिए 'सेंड OTP' पर क्लिक करें।
तरीका
आगे की क्या है प्रक्रिया?
OTP प्राप्त करने के बाद उसे दर्ज करें और 'लॉगिन' पर क्लिक करें। अब वह जनसांख्यिकीय विवरण चुनें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं (नाम, पता, जन्म तिथि, आदि) और नई भरें।
इसके बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें और अपने अपडेट रिक्वेस्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और 'सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट' पर क्लिक करें।
अब आपको अपने रिक्वेस्ट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए SMS के जरिए एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) प्राप्त होगी।