Page Loader
यह हाइपर कार 1.8 सेकंड में पकड़ सकती है 100kmph की रफ्तार, 643 किलोमीटर है रेंज

यह हाइपर कार 1.8 सेकंड में पकड़ सकती है 100kmph की रफ्तार, 643 किलोमीटर है रेंज

Nov 19, 2020
10:30 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक कारों को पसंद करने वालों के लिए एक हाइपर कार डिजाइन की गई है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) में पहली इलेक्ट्रिक हाइपर कार इलेशन फ्रीडम बनाई गई है, जो न सिर्फ देखने में बल्कि चलने में भी बाकी इलेक्ट्रिक कारों से अलग है। यह फास्ट इलेक्ट्रिक कार है, जो गजब की परफॉर्मेंस देती है। उत्तरी कैलिफोर्निया स्थित कंपनी इलेशन ने पांच साल के रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के बाद इसे डिजाइन किया है।

जानकारी

पांच साल के R&D के बाद तैयार की गई कार

इलेशन फ्रीडम को कंपनी के संस्थापक और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कार्लोस सतुलोव्सकी और उनकी अर्जेंटीना की इंजीनियरिंग और डिजाइन टीम के मिलकर तैयार किया है। यह सबसे महंगी हाइपर कारों में से एक है। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। बता दें कि इसका परीक्षण सिलिकॉन वैली में किया गया है। इसे फास्ट इलेक्ट्रिक कारों में गिना जा सकता है। यह बहुत तेज चलती है। यह कार हैंडमेड है यानी इसे हाथ से बनाया गया है।

रफ्तार

430 किलोमीटर प्रति घंटा है अधिकतम रफ्तार

इस कार की अधिकतम गति 420 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस रफ्तार तक पहुंचने के लिए इसका वजन कम रखा है। इसके साथ ही अन्य कई बातों का ध्यान भी रखा गया है। कंपनी के अनुसार केवल रफ्तार और परफॉर्मेंस ही इसकी खासियत नहीं है। इसके अलावा भी अन्य कई खासियतों के साथ कार को डिजाइन किया गया है। बता दें कि इसका केबिन भी काफी शानदार है, जो फाइटर जेट कॉकपिट से प्रेरित है।

खासियत

क्या है कार की खासियत?

कंपनी का दावा है कि इलेशन फ्रीडम मात्र 1.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार में लगी तीन मोटर्स कुल मिलकार 1,427bhp की पावर देती हैं। साथ ही इसमें चौथी मोटर का ऑप्शन भी दिया गया है। ये चारों मोटर्स संयुक्त रुप से 1,903bhp की पावर दे सकती हैं। इलेशन फ्रीडम की खासियत यह है कि वह अन्य कारों की अपेक्षा बहुत हल्की है। तीन मोटर्स वाले वेरिएंट का वजन 1,650 किलो है।

रेंज

सिंगल चार्ज में चलेगी कितने किलोमीटर?

कंपनी के अनुसार फ्रीडम सिंगल चार्ज में 482 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। वहीं स्टैंडर्ड बैटरियों का सेट होने पर एक बार फुल चार्ज करने पर इससे 643 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इसके साथ ही इसके एक वेरिएंट में 5.2 लीटर का V10 इंजन भी फिट किया गया है, जो 750bhp की पावर देने में मदद करता है और कार का वजन भी कम रखता है।