Loading...
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये जबरदस्त गाड़ियां

भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये जबरदस्त गाड़ियां

लेखन अविनाश
Sep 09, 2021
08:56 am

क्या है खबर?

त्योहारों का सीजन आने वाला है और भारतीय बाजार में लगभग सभी कार निर्माता कंपनी अगले कुछ महीनों में कई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। भारत में इन दिनों SUV कारों का क्रेज काफी बढ़ गया है। आप भी अगर आने वाले महीनों में कार लेने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए उन सभी नई कारों की जानकारी लेकर आये हैं जिन्हे जल्द ही लॉन्च किया जायेगा।

#1

फॉक्सवैगन ताइगुन: 23 सितंबर को हो रही है लॉन्च

जर्मन ऑटोमेकर फॉक्सवैगन ने घोषणा किया है कि फॉक्सवैगन टाइगुन SUV को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

भारत में इसे दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।

डिजाइन के लिए इसमें ट्विन-स्लैट क्रोम ग्रिल, चौड़ा एयर वेंट, सिल्वर स्किड प्लेट्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और C-शेप हाउसिंग दिए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर भी दिए गए है।

इसे 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जायेगा।

#2

फोर्स गुरखा

फोर्स मोटर्स अपनी गुरखा ऑफ-रोड SUV को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

फीचर्स की बात करें तो गाड़ी में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट पावर विन्डोज और सर्कुलर एयर वेंट्स दिए गए हैं।

SUV में 2.6 लीटर डीजल इंजन उपलब्ध है जिसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

इसमें ABS, EBD, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे।

इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

ADVERTISEMENT

#3

टाटा पंच

टाटा मोटर्स आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में अपनी पंच माइक्रो SUV को लॉन्च करेगी।

टाटा पंच को अल्फा-ARC प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें टाटा ब्रांड की "ह्यूमैनिटी लाइन" ग्रिल, LED DRLs के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, आकर्षक बम्पर और एक डुअल-टोन पेंटवर्क देखने को मिलेंगे।

कंपनी टाटा पंच को दो इंजन के विकल्प के साथ पेश करेगी।

इसकी कीमत की अभी ज्यादा जानकारी सामने नही आई है।

ADVERTISEMENT

#4

फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट

अमेरिकी ऑटोमेकर कंपनी फोर्ड, इस साल भारत में अपनी नई फेसलिफ्टेड 2021 इकोस्पोर्ट SUV को लॉन्च कर सकती है।

2021 फोर्ड इकोस्पोर्ट में मस्कुलर हुड, इनवर्टेड एल-आकार के LED DRL के साथ एक अपडेटेड बंपर, स्वेप्ट-बैक प्रोजेक्टर हेडलैंप और एक सिल्वर स्किड प्लेट दिए गए हैं।

कार में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन उपलब्ध है, जो 120bhp की पावर और 149Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसकी कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

ADVERTISEMENT