Page Loader
2021 मर्सिडीज बेंज S-क्लास समेत भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये लग्जरी कारें, जानें फीचर्स

2021 मर्सिडीज बेंज S-क्लास समेत भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये लग्जरी कारें, जानें फीचर्स

Mar 29, 2021
07:04 pm

क्या है खबर?

इस साल कई ऑटो कंपनियां एक से एक अच्छी कारें लॉन्च कर रही हैं। इनमें लग्जरी कारें भी शामिल हैं। साल की शुरुआत से ही देश में कई लग्जरी कारें लॉन्च हो चुकी हैं और जल्द ही और भी कारें बाजार में दस्तक देने वाली हैं। मर्सिडीज बेंज से लेकर BMW तक, कई लग्जरी कार निर्माताएं अपनी कारें लॉन्च करने वाली हैं, जिनके बारे में विस्तार से नीचे जानने के लिए नीचे पढ़ें।

#1

2021 मर्सिडीज बेंज S-क्लास (2021 Mercedes Benz S-Class)

मर्सिडीज बेंज अपनी लोकप्रिय कार S-क्लास के 2021 मॉडल को आगामी 10 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। इसमें 3.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जाएगा। पेट्रोल इंजन 435bhp की अधिकतम पावर और 520Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। डीजल इंजन 330bhp की पावर के साथ-साथ 700Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करेगा। इसे देश में 1.50-2.50 करोड़ रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

#2

BMW M3

जर्मन ऑटो कंपनी BMW इस साल देश में कई लग्जरी कारें लॉन्च करेगी, जिसमें से एक एक BMW M3 है। जानकारी के अनुसार इसे 10 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें 2998cc का दमदार पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। यह लग्जरी कार एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इसे देश में 65 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

#3

एस्टन मार्टिन DBS सुपरलेगरा (Aston Martin DBS Superleggera)

ब्रिटिश ऑटोमेकर एस्टन मार्टिन भी इस साल जून में DBS सुपरलेगरा लॉन्च करेगी। इसे देश में 10 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसके फीचर्स और इंजन को लेकर अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। खबरों के अनुसार इसमें 5204cc का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ होगा। इसे कंपनी पांच करोड़ रुपये में उतार सकती है। ये सभी कारें ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

#4

लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 5.0 SVR (Land Rover Range Rover Sport 5.0 SVR)

ब्रिटिश ऑटो कंपनी लैंड रोवर इस साल के अंत में देश में रेंज रोवर स्पोर्ट 5.0 SVR लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इस कार में 4999cc का इंजन दिया जाएगा, जो 567.25bhp की पावर के साथ-साथ 700Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। इसमें पांच लोगों के बैठने की जगह दी जाएगी। इसकी अनुमानित कीमत 2.09 करोड़ है। सटीक कीमत लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगी।