NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हुंडई एक्सटर EV से एलिवेट इलेक्ट्रिक तक, देश में जल्द आएंगी ये सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां  
    अगली खबर
    हुंडई एक्सटर EV से एलिवेट इलेक्ट्रिक तक, देश में जल्द आएंगी ये सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां  
    हुंडई एक्सटर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी चल रहा काम (तस्वीर: हुंडई)

    हुंडई एक्सटर EV से एलिवेट इलेक्ट्रिक तक, देश में जल्द आएंगी ये सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां  

    लेखन अविनाश
    Oct 31, 2023
    05:33 am

    क्या है खबर?

    भारतीय बाजार में एक के बाद कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च हो रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां जल्द ही कुछ और इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं।

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस तरफ रुख कर रही हैं।

    अगर आप भी कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देश में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक SUVs की जानकारी लाए हैं।

    #1

    हुंडई एक्सटर EV 

    दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई जल्द एक्सटर EV लाने की तैयारी कर रही है। पहली बार हुंडई एक्सटर के इलेक्ट्रिक अवतार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    डिजाइन के मामले में यह इलेक्ट्रिक कार काफी हद तक हुंडई एक्सटर के ICE मॉडल के समान ही होगी। इसमें 25-30kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसमें सिंगल चार्ज में 300-350 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है।

    इसकी कीमत 11 लाख रुपये के आस-पास होगी।

    #2

    MG कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक 

    MG मोटर्स भी अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी देश में उतारने वाली है। यह कॉमेट EV पर आधारित गाड़ी लेकर आने वाली है, जो लुक के मामले में काफी हद तक कॉमेट EV के समान ही होगी।

    इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी-पैक का विकल्प मिलेगा। यह सिंगल चार्ज में 300-350 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है।

    अनुमान है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    #3

    टाटा पंच EV

    टाटा मोटर्स ने टाटा पंच EV प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी है। कंपनी पंच EV को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

    आगामी ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो-SUV अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सेगमेंट में इसे टिगोर और नेक्सन EV के बीच में रखा जाएगा। सिंगल चार्ज में यह 350 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।

    जानकारी के अनुसार, इस गाड़ी की कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास होगी।

    #4

    किआ AY इलेक्ट्रिक 

    किआ मोटर्स भी देश में अपनी एक किफायती इलेक्ट्रिक कार AY उतारने वाली है इस गाड़ी को फ्यूचरिस्टिक लुक मिला है। इसका आकार और एक्सटीरियर किआ सेल्टोस से मिलता-जुलता होगा।

    इसकी विंडस्क्रीन, A-पिलर्स, ORVMs, बोनट और सामने के दरवाजे उसी के समान होंगे। इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और DRLs के साथ प्रोजेक्ट LED हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    ऑटो पोर्टल रशलेन की मानें तो इसकी लंबाई 4.3 मीटर होगी।

    इसकी कीमत सामने नहीं आई है।

    #5

    होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक 

    होंडा जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक लॉन्च कर सकती है। वर्तमान में कंपनी इस गाड़ी पर काम कर रही है और इसे 2024 में देश में लॉन्च किया जा सकता है।

    एलिवेट इलेक्ट्रिक को 'e' बैजिंग के साथ उतारेगी। कंपनी इसमें 35.5kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है, जो 222 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    इसमें ड्यूलटोन डैशबोर्ड के साथ आरामदायक 5-सीटर केबिन भी मिलेगा।

    इसकी कीमत 20 लाख रूपये हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा मोटर्स
    ऑटोमोबाइल
    हुंडई मोटर कंपनी

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    इलेक्ट्रिक वाहन

    जगुआर लैंड रोवर 2030 तक भारत में करेगी 8 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सामने आई ये जानकारी   इलेक्ट्रिक कार
    सितंबर में बिके 62,683 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, ये रही हैं टॉप कंपनियां  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    मिनी कूपर SE से किआ EV6 तक, देश में उपलब्ध हैं ये टॉप इलेक्ट्रिक गाड़ियां   ऑटोमोबाइल
    मारुति सुजुकी eVX टोक्यो मोबिलिटी शो में होगी पेश, देगी 500 किलोमीटर की रेंज   मारुति सुजुकी

    टाटा मोटर्स

    3 सालों में दोगुना से ज्यादा बढ़ी वैकल्पिक ईंधन वाली कारें, ये रहा है कारण  इलेक्ट्रिक कार
    टाटा की कारों की पिछले महीने कम हुई बिक्री, 5 प्रतिशत आई गिरावट  सेल्स रिपोर्ट
    टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट की शुरू हुई डिलीवरी, इन फीचर्स से है लैस  टाटा नेक्सन
    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग  टाटा हैरियर

    ऑटोमोबाइल

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी आई सामने, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा   हुंडई मोटर कंपनी
    होंडा गोल्ड विंग बाइक नए रंग में आई सामने, जानिए खासियत  इंजन  दोपहिया वाहन
    पुरानी कार लेने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, परेशानी से बचेंगे यूटिलिटी स्टोरी
    #NewsBytesExplainer: हीरो पैशन बाइक को काफी पसंद करते हैं लोग, जानिए इसकी कहानी  #NewsBytesExplainer

    हुंडई मोटर कंपनी

    हुंडई अल्काजार के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर चल रहा काम, हो सकते हैं ये बदलाव हुंडई की कारें
    हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए इसके खास फीचर्स  हुंडई वेन्यू
    हुंडई ने बिक्री में पिछले महीने घरेलू बाजार में दर्ज की बढ़त, जानिए कैसा रहा निर्यात  सेल्स रिपोर्ट
    हुंडई i20 फेसलिफ्ट का टीजर हुआ जारी, जल्द हो सकती है लॉन्च  हुंडई i20
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025