NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में आने वाली हैं 250cc सेगमेंट में ये धमाकेदार बाइक्स, डालें एक नजर
    ऑटो

    भारत में आने वाली हैं 250cc सेगमेंट में ये धमाकेदार बाइक्स, डालें एक नजर

    भारत में आने वाली हैं 250cc सेगमेंट में ये धमाकेदार बाइक्स, डालें एक नजर
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 08, 2021, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में आने वाली हैं 250cc सेगमेंट में ये धमाकेदार बाइक्स, डालें एक नजर

    भारतीयों के बीच दमदार इंजन वाली धांसू बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। इस कारण दोपहिया वाहन निर्माता भी अधिक शक्तिशाली इंजन्स वाली बाइक्स लाते हैं। इस साल भारतीय बाजार में एक से एक अच्छी कई बाइक्स उतरने वाली हैं, जिसमें से कुछ 250cc सेगमेंट में दस्तक देंगी। अगर आप भी ऐसी बाइक्स खरीदने के इच्छुक हैं तो नीचे से 250cc इंजन वाली अपकमिंग पांच धांसू बाइक्स के बारे में जान सकते हैं।

    यामाहा FZ-X एडवेंचर (Yamaha FZ-X Adventure)

    यामाहा इस साल कई बाइक्स लॉन्च करने वाली है, जिसमें FZ-X एडवेंचर भी शामिल है। इसमें 249cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो 20.8bhp की पावर और 20.1Nm का टॉर्क देगा। इसके डिजाइन की बात करें तो यह इंट्रूडर 150 पर आधारित होगा। यह पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ अन्य कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसकी अनुमानित कीमत 1.80 लाख रुपये है।

    सुजुकी इंट्रूडर 250 (Suzuki Intruder 250)

    सुजुकी भी 250cc सेगमेंट में इंट्रूडर 250 लॉन्च करने वाली है। इसे 1.80 लाख रुपये की कीमत में अप्रैल, 2021 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं हुई है। इसमें 249cc का इंजन लगा होगा, जो 26.5bhp की पावर और 22.6Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। इसके अलावा डिस्क ब्रेक जैसे अन्य फीचर्स से लैस यह बाइक 38.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में भी सक्षम हो सकती है।

    नई बजाज पल्सर 250 (New Bajaj Pulsar 250)

    बजाज भी अपनी पल्सर रेंज का विस्तार करते हुए पल्सर 250 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे अगस्त, 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये है। इस बाइक में 249cc का दमदार ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 24bhp की अधिकतम पावर देगा और छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें डुअल चैनल ABS और डबल डिस्क ब्रेक जैसे कई शानदार दिए जाएंगे।

    बेनेली TRK 251 (Benelli TRK 251)

    इस लिस्ट में अगला नाम बेनेली की अपकमिंग TRK 251 का है। इस बाइक में 249cc का इंजन दिया जाएगा, जो 25.83bhp की पावर और 21.2Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। साथ ही यह भी नई बजाज पल्सर 250 की तरह डुअल चैनल ABS और डबल डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स से लैस होगी। जानकारी के मुताबिक इसे मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये है।

    CFMoto 250NK

    ऊपर बताई गई बाइक्स के अलावा 250cc सेगमेंट में एक और धमाकेदार बाइक CFMoto 250NK लॉन्च होगी। इसे अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1.75 लाख रुपये हो सकती है। इसमें 249.2cc का इंजन दिया जाएगा, जो 26.51bhp की पावर और 22Nm का टॉर्क देगा। साथ ही ABS और डिस्क ब्रेक से लैस होगी। ये सभी अपकमिंग बाइक्स इस सेगमेंट की अच्छी बाइक्स साबित हो सकती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बजाज

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    ऑटोमोबाइल

    टोयोटा मिराई का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट आया सामने, अगले साल उठेगा पर्दा टोयोटा
    #NewsBytesExplainer: हुंडई की सफलता में क्रेटा SUV का है अहम योगदान, पढ़िए इस गाड़ी की कहानी  #NewsBytesExplainer
    किआ सॉनेट के फेसलिफ्ट वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर्स, साल के अंत में होगी लॉन्च   किआ मोटर्स
    छोटी गाड़ियां देती हैं अधिक माइलेज जैसे मिथकों को क्या आप भी मानते हैं सच? कार गाइड

    बजाज

    यामाहा R3 से लेकर नई KTM ड्यूक 390 तक, जून में लॉन्च होंगी ये बेहतरीन बाइक्स  दोपहिया वाहन
    बजाज पल्सर NS200 और NS160 का लुक हुआ और शानदार, मिला रेड कलर का विकल्प  बजाज पल्सर
    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की तुलना में कितनी बेहतर है नई बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट?  बाइक्स की तुलना
    TVS N-टॉर्क से यामाहा फसीनो तक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आते हैं ये दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023